आज है महाअष्टमी...जय मां गौरी..
आज है नवरात्र का आठवां दिन यानी की महाअष्टमी। इसलिए जिन लोगों को अष्टमी का व्रत रखना है वो आज उपवास कर सकते हैं।महाअष्टमी के दिन मां गौरी की पूजा होती है।

या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
पौराणिक कथाओं के अनुसार मां ने पार्वती रूप में भगवान शिव को पति-रूप में प्राप्त करने के लिए बड़ी कठोर तपस्या की थी। इस कठोर तपस्या के कारण इनका शरीर एकदम काला पड़ गया। इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर जब भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगाजी के पवित्र जल से मलकर धोया तब वह विद्युत प्रभा के समान अत्यंत कांतिमान-गौर हो उठा। तभी से इनका नाम महागौरी पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications