इस दीवाली ठग गये ठग्‍गू के लड्डू

sweets
दीपावली पर मिलावटी खोये से बचने और सूखे मेवे के दामों में भारी बढ़ोत्तरी के कारण फिल्म बंटी और बबली से मशहूर हुये कानपुर के ठग्गू के लडडू के दामों में बढ़ोत्तरी हो गयी है और इसके चलते इन मशहूर लड्डुओं का स्वाद लेने के लिये लोगों को अब पहले से अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है ।

इसी दुकान पर बनने वाली बदनाम कुल्फी के दामों में भी इजाफा हुआ है। शहर के बड़े चौराहे के पास स्थित ठग्गू के लड्डू की दुकान 1968 में खुली थी। फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी इसके जायके के प्रशंसक हैं। इन दोनों ने अपनी फिल्म बंटी और बबली की शूटिंग इसी दुकान में की थी। ऐसा कोई सगा नहीं जिसको हमने ठगा नहीं स्लोगन से चलने वाले ठग्गू के लड्डुओं पर भी अब दीपावली के त्योहार पर बढ़ती मंहगाई का असर दिखने लगा है और इसके मालिकों ने लड्डू की कीमत में काफी इजाफा किया है।

ठग्गू के लडडू ब्रांड नेम का 2002 में पेटेंट कराने वाले दुकान के मालिक प्रकाश पांडेय ने पीटीआई भाषा को बताया कि लडडुओं में पड़ने वाली हर वस्तु के दामों में इजाफा हो गया है इसलिये हमें मजबूरन अपने लडडुओं और कुल्फी के दामों में भी बढ़ोत्तरी करनी पड़ी। काजू, सूजी, खोया, इलाइची और देशी घी वाले सामान्य लडडुओं की पहले कीमत 240 रूपये प्रति किलो थी जो अब 270 रूपये हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+