Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shardiya Navratri 2025: क्यों करते हैं घट-स्थापना? क्या है इसके पीछे का रहस्य, विधि और मुहूर्त?

Shardiya Navratri 2025 Puja Muhurat : शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत आज से हो गई है और इसका समापन 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ होगा। कहते हैं कि मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। कुछ लोग शारदीय नवरात्रि में पूरे 9 दिनों का व्रत रखते हैं और घट-स्थापना करते हैं।

मान्यता है कि घट में देवताओं का वास माना है इसीलिए इसे शुभ और मंगलकारी माना गया है, जहां इसकी स्थापना होती है, वहां पर हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और दुखों का प्रभाव नहीं होता है।

Shardiya Navratri 2025

घट स्थापना का महत्व (Ghat Sthapana Significance)

नवरात्रि का शुभारंभ घट स्थापना से होता है, जो पूरे व्रत और पूजा को सफल बनाता है। घट स्थापना से घर में सकारात्मक ऊर्जा और देवी दुर्गा की शक्ति का वास होता है। मान्यता है कि कलश में ब्रह्मा, विष्णु, महेश, नवग्रह और महासागर का वास होता है।

Ghat Sthapana की सामग्री

  • मिट्टी का कलश (घट)
  • नारियल
  • आम या अशोक के पत्ते
  • लाल कपड़ा
  • जौ या गेहूं के बीज
  • रोली, चावल, हल्दी
  • जल, गंगाजल
  • सुपारी, सिक्का
  • मिट्टी की थाली

Ghat Sthapana 2025 की विधि

सबसे पहले घर के पूजा स्थान को साफ करें और वहां एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं, उसके बाद चौकी पर मिट्टी की थाली रखकर उसमें जौ या गेहूं के बीज बोएं, उसके बाद अब कलश को गंगाजल और शुद्ध जल से भरें, उसमें सुपारी, सिक्का, रोली और हल्दी डालें और फिर कलश के ऊपर आम के पत्ते लगाएं और नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश पर स्थापित करें इसके बाद कलश को मिट्टी की थाली में रख दें। अब मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाकर पूजा करें। देवी का आह्वान कर मंत्रों का उच्चारण करें और नौ दिनों तक अखंड ज्योति जलाए रखें।

Ghat Sthapana 2025 पर इन बातों का रखें खास ख्याल

घट स्थापना हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए, स्थापना के बाद नौ दिनों तक कलश के पास नियमित पूजा और आरती करनी चाहिए। अखंड ज्योति जलाने पर उसे बीच में बुझाना नहीं चाहिए। बोए गए जौ/गेहूं के अंकुरित होने को शुभ संकेत माना जाता है।

Ghat Sthapana 2025 का मुहूर्त

22 सितंबर को कलश स्थापना के निम्मलिखित तीन मुहूर्त हैं..

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+