Shani Pushya conjunction: शनि से परेशान हैं तो तुरंत करें ये उपाय, मिलेगी हर कष्ट से मुक्ति

Shani Pushya conjunction: आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि देवी दुर्गा की सिद्धियों के लिए विशेष होती ही है और ऐसे में इसमें शनि-पुष्य का संयोग आना अत्यंत श्रेष्ठ और सिद्धिदायक होता है। पुष्य नक्षत्र का जैसा महत्व गुरु और रवि में होता है वैसा ही शनि पुष्य में भी होता है।

क्योंकि पुष्य नक्षत्र का स्वामी स्वयं शनि ही है। इसलिए इस दिन शनि को प्रसन्न करना चाहिए, खासकर जिन लोगों को शनि की साढ़ेसाती चल रही है या जो लोग शनि से पीड़ित हैं उन्हें इस दिन कुछ विशेष प्रयोग अवश्य करना चाहिए। शनि पुष्य का यह संयोग आज बना है।

Shani Pushya conjunction

साढ़ेसाती के कष्ट से बचने के उपाय (Shani)

इस समय शनि मीन राशि पर चले हैं। इसलिए कुंभ, मीन और मेष राशि को शनि की साढ़ेसाती लगी हुई है। सिंह और धनु राशि को लघु ढैया लगा हुआ है। इसलिए इन राशि के जातकों को कष्ट अधिक हो रहा है। इसके अलावा वृषभ, कन्या और धनु राशि पर शनि की पूर्ण दृष्टि भी है।

इन सभी राशि के जातकों को नीचे दिए गए उपाय अवश्य करने चाहिए (Shani)

  • शनि पुष्य के शुभ संयोग में श्रीमद्भागवत में वर्णित नल चरित्र का पाठ करें। शनि की पीड़ा परेशान नहीं करेगी।
  • शनि पुष्य के दिन साढ़ेसात मीठी रोटी बनाएं और इन्हें काले कुत्ते को खिलाएं। इससे साढ़ेसाती के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
  • शनि पुष्य के संयोग में हनुमान चालीसा के 11 पाठ करें। हनुमान जी को मीठी बूंदी का भोग लगाएं। शनि की पीड़ा शांत होगी।

शमी के पौधे की करें पूजा (Shani Pushya conjunction)

  • शनि पुष्य के दिन घर में शमी का पौधा लगाएं और इसका पूजन करें। पौधे के समीप बैठकर शनि चालीसा का पाठ करें।
  • एक काले कपड़े पर सफेद चंदन से शनि यंत्र बनाएं और इस पर ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र लिखें। इसी मंत्र का एक माला जाप करें। यह प्रयोग वही व्यक्ति करे जिसको शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रहा है। यदि साढ़ेसाती वाले जातक के लिए यह प्रयोग किया जा रहा है तो उसके हाथ से पहले संकल्प दिलवा लेना चाहिए।
  • शनि पुष्य के दिन अष्टधातु पर बने हुए शनि यंत्र को घर में स्थापित करने से शनि के अनिष्ट प्रभावों से मुक्ति मिलती है।
  • शनि पुष्य के दिन घोड़े के पैर से निकली हुई नाल का पूजन कर घर के मुख्य द्वार पर बाहर की ओर लगाने से शनि के कष्ट घर में प्रवेश नहीं कर पाते।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+