Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि के ये तीन प्रयोग, दूर करेंगे हर समस्या, चमकेगी किस्मत
Gupt Navratri 2025: आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि अत्यंत विशेष होती है। इस नवरात्रि में देवी को प्रसन्न करके सारी समस्याओं, सारे संकटों को दूर किया जा सकता है। इस नवरात्रि में अनेक गुप्त साधनाएं और सिद्धियां होती हैं जिन्हें आम गृहस्थ नहीं कर सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसे उपाय भी होते हैं जो आम गृहस्थ भी आसानी से अपने घर में कर सकते हैं और अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही तीन शास्त्रीय उपाय जिन्हें करके संकटों से मुक्ति पाई जा सकती है।

पहला प्रयोग (Gupt Navratri 2025)
आपको गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होने के एक दिन पहले नौ सफेद कौड़ी लेकर आना है। अब नवरात्रि के पहले दिन नित्य पूजन संपन्न करने के बाद अपने घर के पूजा स्थान में एक बड़ा दीपक लेना है। इसे देवी के सामने प्रज्जवलित करना है। दीपक में घी डालना है और ध्यान रहे इसे नौ दिन अखंड जलना चाहिए। ऐसा प्रबंध करें कि यह दीपक नौ दिन तक अखंड जलता रहे। इसमें दुर्गा के नवार्ण मंत्र \'ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे\' का एक माला रुद्राक्ष या लाल मूंगे की माला से जाप करना है।
नौ दिन तक नित्य यह प्रयोग करें
इस दीपक में प्रतिदिन एक-एक कौड़ी डालते जाएं। नौ दिन तक नित्य यह प्रयोग करें। अंतिम दिन नवरात्रि समापन पर इसी मंत्र की एक माला से हवन करें। बाद में इन नौ कौड़ियों को दीपक में से निकालकर लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। कभी धन की कमी नहीं होगी। घर से सारे संकट दूर होंगे।
दूसरा प्रयोग (Gupt Navratri 2025)
गुप्त नवरात्रि की सभी नौ रात्रियों में यह प्रयोग करना है। रात्रि में स्नान करके, लाल वस्त्र पहनकर लाल कपड़े या लाल कंबल का आसन बिछाकर देवी के सामने एक तेल का और एक घी का दीपक लगाकर श्रीसूक्त के सात पाठ नित्य रूप से करना है। ऐसा नवरात्रि की नौ रात्रियों तक करना है। इससे आपके आर्थिक संकट दूर होंगे। शारीरिक रोग दूर होंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और जिन लोगों से आपके संपत्ति या अन्य कारणों से विवाद चल रहे हैं वो सारे विवाद दूर होंगे।
तीसरा प्रयोग (Gupt Navratri 2025)
गुप्त नवरात्रि में अपने घर में नवग्रह यंत्र की स्थापना करें और हर दिन नवग्रह सूक्त या नवग्रह मंत्रों का जाप करें। यह नवग्रह यंत्र अष्टधातु, पंचधातु में बना हुआ होना चाहिए। भोजपत्र पर बना हुआ यंत्र अत्यंत विशेष फलदायी होता है। नौ दिन में यह यंत्र सिद्ध हो जाएगा और फिर इसे लकड़ी की फ्रेम में जड़वाकर अपने घर के पूजा स्थान में या उत्तरी दीवार पर लगा लें। यह आपके सारे ग्रहों का संतुलन करेगा और कभी कोई परेशानी जीवन में नहीं आएगी।
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: 'खुशियों का दीप हमेशा जलता रहे', अपनों को भेजें खास संदेश -
Chaitra Navratri Day 7: आज है मां कालरात्रि का दिन, जानें मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications