Sawan 2024: सावन के पहले शनिवार का है विशेष महत्‍व, भूल कर भी ना करें ये पांच काम

Sawan 2024: सावन का महीने में हिंदु धर्म के अनुसार भगवान भोले शंकर की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्‍व है। श्रावण मास में महादेव भगवान की पूजा करने से अन्‍य देवता भी प्रसन्‍न होते हैं। मान्‍यता है कि सावन में पड़ने वाले पहले और अन्‍य शनिवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव की भी असीम कृपा भक्‍त को मिलती है।

आज 27 जुलाई को सावन के महीने का पहला शनिवार है और आज का दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए बहुत ही शुभ दिन है। शास्‍त्र के जानकारों के अनुसार आज के दिन शिव भगवान की विधिवत पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं बल्कि शनिदेव की कृपा भी मिलती है, जिन्हें भगवान शिव का परम भक्त माना जाता है।

हालांकि शास्‍त्रों के अनुसार आज के दिन कुछ गलतियां अगर आप करते है तो इससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कौन से वो काम हैं जिन्‍हें आपको भूल कर भी नहीं करना चाहिए।

Sawan Saturday

गलती से भी ना करें ये काम

  • सावन के शनिवार को दूर्वा, तुलसी दल और पीपल के पत्‍ते बिलकुल नहीं तोड़ना चाहिए। अगर आपको पूजा के लिए जरूरत हैं तो बेहतर है कि एक दिन पहले ही तोड़ कर रख लें।
  • शनिवार के शनिवार को लोहा या उससे बनी वस्‍तुएं और चमड़े से बनी वस्‍तुएं नहीं खरीदनी चाहिए ।
  • सावन के शनिवार को सरसों का तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। आज के दिन अगर तेल दान करना है तो बेहतर है उसे पहले से ही खरीद कर रख लें।
  • सावन के शनिवार को घर में चाकू समेत धारदार और नुकीली चीजें बिलकुल खरीद कर ना लाएं। यहां तक कि सुई भी खरीद कर घर ना लेकर आएं।
  • सावन के शनिवार को घर में नमक खरीदकर नहीं लाना चाहिए। नमक खरीदकर घर में लाने से मान्‍यता है कि घर में कलह बढ़ती है। इसके अलावा परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।

करें ये उपाय भगवान की बरसेगी कृपा

सावन के शनिवार को भक्तों को भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए 'श्रीभगवते संभाशिवाय नमः। स्नानियाम जलं समर्पयामि' मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल भगवान शिव प्रसन्न होते हैं बल्कि शनिदेव की कृपा भी मिलती है।

शनिदेव को ऐसे करें और बने धनवान

इसके अलावा शनिदेव की कृपा पाने का एक और तरीका है पीपल के पेड़ की पूजा करना, क्योंकि उन्हें 'पीपलनाथ' भी कहा जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाना और जल चढ़ाना व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि लाता है। ये सभी उपाय भगवान शनिदेव को प्रसन्‍न करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+