Sawan 2023: मंगल से शुरू हुआ सावन, आज है मंगला गौरी का व्रत, होगा सब मंगल ही मंगल
Sawan 2023: सावन का महीना आज से शुरू हो गया है और इसका समापन 31 अगस्त को होगा, इस बार अधिकमास की वजह से सावन 59 दिनों का है जिसकी वजह से इस बार लोगों को आठ सोमवार व्रत करने को मिलेंगे। आपको बता दें कि ऐसा संयोग पूरे 19 साल बाद बन रहा है और इसी वजह से ये महीना बहुत खास हो गया है।यही नहीं इस बार का सावन सभी के लिए कुछ ना कुछ लेकर आया है।

खास बात ये है कि सावन का पहला सोमवार तो 10 जुलाई को पड़ेगा लेकिन इसकी शुरुआत मंगल से होने जा रही है, यानी की सावन का पहला दिन मंगला गौरी का होगा, जो कि काफी पावन है। आपको बता दें कि सावन के हर मंगल को होती है मंगला गौरी की पूजा, जिनकी अराधना करने से इंसान के सारे दुख दूर होते हैं और उसे सुख की प्राप्ति होती है और यश मिलता है।
जुलाई में चार मंगला गौरी का व्रत
आपोक बता दें कि इस बार मंगला गौरी का व्रत जुलाई में चार और अगस्त में 5 पड़ेंगे और इसी तरह से जुलाई में चार सोमवार और अगस्त में चार सोमवार आएंगे। आपको बता दें कि मंगलवार का दिन रूद्र अवतार हनुमान जी का होता है, जो संकट मोचन कहलाते ही हैं इसलिए इस बार का सावन सभी के लिए सुख और समृद्धि लेकर आ रहा है और सभी के कष्ट दूर करने वाला है। इसलिए इस महीने मन से सभी शिव, गौरी और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
मंगला गौरी मंत्र
- 'ॐ गौरी शंकराय नमः'
- 'ॐ श्री मंगला गौरी नमः'
इन मंत्रों का जाप करने से मां गौरी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
शिव जी का मंत्र
- ऊँ नम: शिवाय।।
- ॐ नमः शिवाय।
- नमो नीलकण्ठाय।
- ॐ पार्वतीपतये नमः।
- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
- ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
- ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
- ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
हनुमान जी के मंत्र
- ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।
- ॐ हं हनुमंते नम:
- ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
- ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।












Click it and Unblock the Notifications