Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रावण ने बताये थे महिलाओं के 8 अवगुण..

रावण के बारे में जब भी बातें होती है तो यही कहा जाता है कि वो एक प्रतापी, मायावी लेकिन दुष्ट राक्षस था, जिसे कि अपनी शक्तियों पर बड़ा घमंड था लेकिन उसकी एक गलती के कारण उसका घमंड चकनाचूर और उसकी सोने की लंका जलकर राख हो गई थी और उसकी वो गलती थी मां सीता का हरण। एक पराई स्त्री को जबरदस्ती अगवा करके उसे अपने घर में ले आना उसके विनाश का कारण बना।

जानिए वो स्थान जहां होती है रावण की पूजा

रावण के इस दुर्दशा का अंदाजा उसकी पत्नी मंदोदरी को शायद पहले ही हो गया था इसी कारण उसने अपने पति रावण से प्रार्थना की थी कि वो सीता को वापस करके भगवान राम से माफी मांग ले लेकिन रावण ने उसकी एक नहीं सुनी और जब युद्द करते-करते उसे अपनी हार का अंदेशा हुआ तो उसने महिलाओं के बारे आठ अवगुण बताये थे जिसका जिक्र बाल्मिकी की रामायण में तो नहीं लेकिन गोस्वामी तुलसीदास की रामचरित मानस में जरूर मिलता है।

जानिए मां सीता के बारे में कुछ खास बातें..

नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और जानिए रावण की ओर से बताये गये महिलाओं के 8 अवगुण..

साहस

साहस

रावण ने कहा था कि महिलाएं साहसी तो होती हैं लेकिन अक्सर अपने बल का प्रयोग वो गलत जगह करती हैं।

झूठ बोलती हैं

झूठ बोलती हैं

स्त्रियां अक्सर झूठ बोलती हैं क्योंकि वो कोमल हृदय वाली होती हैं जो कि अक्सर अपनों की बातें छुपाने के लिए झूठ बोल देती हैं और बुराई का कारण बनती हैं।

अस्थिर और चंचल

अस्थिर और चंचल

महिलाएं अस्थिर विचारधारा और चंचल चित्त वाली होती हैं इसलिए उनके मन को समझ पाना बहुत मुश्किल होता है।

स्वार्थी और मायावी

स्वार्थी और मायावी

महिलाएं स्वार्थी और जिद्दी होती हैं और अपनी जिद को पूरा करने के लिए वो कहानियां गढ़ने और मोहमायी मायावी खेल भी खेल जाती हैं।

घबरा जाती हैं

घबरा जाती हैं

यद्दपि महिलाएं साहसी होती हैं लेकिन विकट परिस्थितियां आते ही वो बहुत जल्दी हथियार डाल देती हैं।

महिलाएं मूर्ख होती हैं

महिलाएं मूर्ख होती हैं

महिलाएं मूर्ख होती हैं इसलिए अक्सर भावावेश में आकर वे गलत फैसले ले लेती हैं जिसका एहसास उन्हें बहुत देर में होता है।

दया नहीं दिखाती

दया नहीं दिखाती

वैसे तो महिलाएं कोमल हृदय वाली होती हैं लेकिन अगर कोई एक बार उनकी नजर से उतर जायें तो वो उसे आसानी से माफ नहीं करती हैं।

अपवित्र

अपवित्र

रावण के मुताबिक महिलाएं भले ही कपड़ों से गहनों से खुद को सजायें लेकिन दिल से वो पवित्र नहीं होती हैं, वो साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखतीं इस कारण रावण ने महिलाओं को अपवित्र कहा था।

मंदोदरी से कही थी ये बात

मंदोदरी से कही थी ये बात

रावण ने महिलाओं के बारे में ये 8 बातें अपनी पत्नी मंदोदरी से कही थी। रावण ने जो दोहा कहा था वो ये है 'नारि सुभाऊ सत्य सब कहहीं। अवगुन आठ सदा उर रहहीं। साहस अनृत चपलता माया। भय अबिबेक असौच अदाया।'

जानिए भगवान राम के अस्तित्व से जुड़ी खास बातें

जानिए भगवान राम के अस्तित्व से जुड़ी खास बातें

जानिए भगवान राम के अस्तित्व से जुड़ी खास बातें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+