प्रतिभा पाटिल देंगी कथक नृत्यांगना प्रेरणा श्रीमाली को पुरस्कार
जयपुर। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील मंगलवार को नई दिल्ली में राजस्थान की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना प्रेरणा श्रीमाली को वर्ष 2009 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी। संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष लीला सैमसन भी समारोह में मौजूद रहेंगी।
नई दिल्ली के कॉपरनिक्स मार्ग स्थित कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले अकादमी के पुरस्कार अर्पण समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा ने देश-विदेश में अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन कर कथक के क्षेत्र में उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया है। उन्हें इससे पूर्व भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय के कई पुरस्कार मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications