Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Parshuram Jayanti 2025: परशुराम जयंती आज, अक्षय तृतीया कल, जानिए शुभ मुहूर्त-महत्व और पूजा विधि

Parshuram Jayanti 2025: परशुराम जयंती का हिन्दू धर्म में खास महत्व है। भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी के जन्मोत्सव के रूप में यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है,इस दिन अक्षय तृतीया भी होती है, जो कि बेहद ही पावन दिन होता है।

लेकिन इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा, ऐसे में लोग असमंजस में हैं कि अगर अक्षय तृतीया कल है तो परशुराम जयंती आज क्यों?

Parshuram Jayanti 2025

तो आपको बता देते हैं, दरअसल तृतीया तिथि का प्रारंभ आज शाम 05:31 से होगा और इसका समापन 30 अप्रैल को 2:12 PM पर होगा, अब उदियातिथि मान्य होने की वजह से अक्षय तृतीया तो बुधवार को मनाई जाएगी।

परशुराम का जन्म प्रदोषकाल में हुआ था

लेकिन परशुराम जंयती आज मनाई जा रही है क्योंकि स्कंद पुराण के मुताबिक भगवान विष्णु के छठवें अवतार कहे जाने वाले परशुराम का जन्म प्रदोषकाल में हुआ था इसलिए पूरे देश में परशुराम जयंती आज ही सेलिब्रेट की जा रही है। आज के लिए पूजा का सही टाइम शाम 05:32 से शाम 06:43 है। इस दौरान जो भी जातक परशुराम की पूजा सच्चे मन से करेगा उसे हर तरह के सुख की प्राप्ति होगी।

परशुराम जयंती पर पूजा विधि (Parshuram Jayanti 2025)

  • प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और भगवान परशुराम की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • दीपक जलाएं और चंदन, पुष्प, धूप आदि से भगवान परशुराम का पूजन करें।
  • फूलों की माला, तुलसी पत्र, और नारियल अर्पित करें।
  • "ॐ परशुरामाय नमः", "ॐ ह्रीं क्लीं परशुरामाय फट् स्वाहा" का जाप करें।
  • पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से अभिषेक करें।
  • ब्राह्मणों को भोजन कराएँ और दान-दक्षिणा दें।

परशुराम जयंती का महत्व (Parshuram Jayanti 2025)

भगवान परशुराम को अन्याय, अधर्म और अत्याचार के विनाशक के रूप में पूजा जाता है। वे अमर हैं और आज भी तपस्या में लीन माने जाते हैं। परशुराम जी को शस्त्र विद्या और धर्म रक्षकों का आदर्श माना जाता है।
उनकी जयंती के दिन किए गए शुभ कार्य, दान, और पूजन का अक्षय फल प्राप्त होता है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Take a Poll

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+