Parshuram Jayanti 2O23: परशुराम ने अपनी माता का वध क्योंं किया ? ये हैं उनसे जुड़ी अहम बातें

Parshuram Jayanti 2023:भगवान परशुराम ने अपने पिता के आदेश का पालन करते हुए अपनी ही माता की जान ले ली थी। जानें भगवान परशुराम से जुड़ी अहम बातें।

Parshuram

Unknown Facts Of Parshuram: देशभर में आज भगवान परशुराम की जयंती मनाई जा रही है। यह महत्वपूर्ण दिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ता है। भगवान परशुराम को भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में जाना जाता है और कहा जाता है कि वे इस दुनिया में मानव जाति के कल्याण के लिए पैदा हुए हैं। भगवान परशुराम से जुड़ी कुछ अहम बातें हैं जिसे हर कोई नहीं जानता। चलिए आज हम आपलोगों को इन्हीं अहम बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

परशुराम ने अपनी माता की हत्या क्यों की?
एक बार भगवान परशुराम (Parshuram) की माता हवन के लिए जल लेने नदी पर गईं। तो उन्होंने वहां देखा कि राजा गंधर्वराज चित्ररथ अप्सराओं के साथ नदी के तट पर विहार कर रहे थे। अब राजकुमार की क्रीणा देखने में वह इतनी मग्न हो गईं कि उन्हें याद ही नहीं रहा कि उन्हें अपने पति की हवन पूजा के लिए जल लेकर जाना है। जब वह अंततः पहुंची, तो उनका पति अपनी ध्यान शक्ति के माध्यम से देरी करने का कारण पता लगा लिया और क्रोधित हो गए और उन्होंने अपने पुत्रों को अपनी मां को मारने का आदेश दिया।

तीन पुत्रों ने नहीं की माता की हत्या, लेकिन परशुराम ने कर दी
परशुराम (Parshuram) के पिता जमदग्नि ने अपने बड़े पुत्र से कहा कि अपनी माता की हत्या करो क्योंकि इसने मेरे काम में देरी की है। लेकिन मोह माया के चलते उनके बड़े पुत्र तैयार नहीं हुए। फिर इसी तरह दूसरे और तीसरे भी तैयार नहीं हुए। अंत में बारी आई भगवान परशुराम (Parshuram) की तो उन्होंने अपने पिता की आज्ञा का पालन किया और माता का सिर काट दिया। परशुराम ने माता का सिर क्यों काटा यह तो जान गए आप लेकिन अब यहां से परशुराम की अच्छाई जानिए।

पिता ने खुश होकर परशुराम से तीन वरदान मांगने को कहा
पिता ने खुश होकर भगवान परशुराम से तीन वरदान मांगने को कहा। इसपर परशुराम ने तीन वरदान मांगे जिनमें पहला था कि उनकी माता को पुनः जीवित कर दिया जाए। फिर क्या था उनके कहते ही उनकी माता को फिर से जीवित कर दिया गया। सरा-उन्हें मरने की स्मृति न रहे और तीसरा- भाइयों की चेतना पुन: आ जाए। जमदग्नि ने उन्हें तीनों वचन पूरा होने का आशीर्वाद दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+