जयपुर साहित्य उत्सव में मिलिए झुंपा लहिरी से

पांच दिनों तक चलने वाले साहित्योत्सव के सातवें संस्करण में पुस्तक एवं साहित्य प्रेमी आएंगे। साहित्योत्सव 17 से 21 जनवरी के बीच यहां के दिग्गी पैलेस में आयोजित होगा।
उत्सव की सह निदेशक और लेखिका नमिता गोखले ने मंगलवार को बताया, "इस उत्सव में दक्षिण एशिया और दुनियाभर के लेखक और विचारक साहित्य के चश्मे से दुनिया के बदलाव को हमारे सामने पेश करेंगे।"
उत्सव में गणेश एन. डेव्य, अमेरिकी सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता ग्लोरिया स्टेइनेम, ब्रिटिश इतिहासकार एटोनी बीवोर और उपन्यासकार गेओफ डयेर भी आएंगे। हॉलीवुड के अभिनेता रुपर्ट एवर्ट और यात्रा वृत्तांत लेखक रोबिन डविडसन एवं चेर्यल स्ट्रैयेड भी कई सत्रों में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications