Mauni Amavasya 2021: भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, जानिए मौनी अमावस्या का राशियों पर प्रभाव
Mauni Amavasya 2021 today, Devotees took holy dip in Ganga, Read the effects on your zodiac sign: वाराणसी। काशी के घाट पर आज मौनी अमावस्या का पर्व पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर पाई, गंगा स्नान में भाग लेने के लिए आज सुबह से ही लोग घाटों पर पहुंच रहे हैं। लोगों के बीच डुबकी लगाने की होड़ मची हुई है। तो वहीं यही हाल संगमनगरी प्रयाग का भी है,ऐसा कहा जाता है कि जब राक्षसों और देवताओं के बीच में समुद्र मंथन हुआ था तो उसमें जो अमृत मिला था, उसका कुछ अंश संगम में गिर गया था, इसलिए लोग माघ मास में यहां डुबकी लगाने आते हैं।
Recommended Video

आज के दिन लोग मौन रहकर गंगा में डुबकी लगाते हैं
मालूम हो कि आज के दिन लोग मौन रहकर गंगा में डुबकी लगाते हैं। मान्यता है कि मौन रहकर इंसान सीधे तौर पर भगवान से साक्षात्कार करता है, जिससे वो प्रत्यक्ष तौर पर भगवान से अपनी गलतियों की माफी मांग सकता है। ज्योतिषी इस अमावस को शुभ बता रहे हैं, उनका कहना है कि ये अमावस्या प्रत्येक जातक को शुभ संदेश देकर जाएगी।

आज के दिन करें ये उपाय
- आज के दिन प्रभु भास्कर यानी कि सूर्यदेव को अर्घ्य देने का बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर होती है।
- सूर्यदेव की पूजा करने से कभी भी शौर्य खत्म नहीं होता है और ना ही आर्थिक कष्ट होता है।
- आज के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से इंसान के सारे कष्टों को अंत होता है।
- मौनी अमावस्या के दिन गाय को दही और चावल खिलाने से घर के कलह दूर होते हैं और लोगों को मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलता है।
- आज गरीबों को दान करना चाहिए, इससे लोगों को सुख-शांति प्राप्त होती है।

राशियों पर प्रभाव
- मेष-आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी
- वृष- आमदनी में वृद्धि होगी लेकिन जितना तेजी से पैसा आयेगा
- मिथुन-आपके उत्साह में वृद्धि होगी
- कर्क-कार्यो में सफलता प्राप्त होगी
- सिंह- आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी
- कन्या-स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं
- तुला-धार्मिक कार्यो में धन खर्च होगा
- वृश्चिक-पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा
- धनु- अवसरों का लाभ अठाने में कोई कोताही न बरतें
- मकर-स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं रहेगा
- कुम्भ -प्रेम सम्बन्धों में टकराव की स्थिति
- मीन- अचानक धन लाभ की संभावना












Click it and Unblock the Notifications