Jethi Purnima 2024 (do-donts) : जेठी पूर्णिमा पर करें दान-पुण्य, प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

Jethi Purnima 2024: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को जेठी पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार यह पूर्णिमा 22 जून 2024 शनिवार को आ रही है। एक दिन पहले अर्थात् 21 जून को वटसावित्री पूर्णिमा व्रत किया गया और 22 जून को स्नान-दान की पूर्णिमा है।

इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके दान पुण्य करने से इच्छित फलों की प्राप्ति होती है। 22 जून को पूर्णिमा तिथि प्रात: 6:36 बजे तक रहेगी इसलिए उदया तिथि के कारण इसी दिन स्नान दान किया जाएगा।

Jethi Purnima 2024

इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अनेक उपाय किए जाते हैं। आइए हम कुछ ऐसे ही उपायों पर चर्चा करते हैं।

क्या दान करें

  • जेठी पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 21 लाल कमल के पुष्प उन्हें भेंट करें। इसके साथ ही लक्ष्मी के 108 नामों का पाठ करें। इससे आर्थिक संकट टलने लगता है।
  • जेठी पूर्णिमा पर लाल रंग के वस्त्र भेंट करना चाहिए। इसके साथ मसूर की दाल, लाल चंदन, मिश्री, चीनी, गेहूं, अनाज आदि का दान करना चाहिए। ये सब किसी ब्राह्मण को देना चाहिए। ब्राह्मण उपलब्ध न हो तो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान में दिए जा सकते हैं।
  • जेठी पूर्णिमा पर पानी, गुलाब का शरबत राहगीरों को पिलाना चाहिए। इससे ग्रहों की पीड़ा दूर होती है।
  • इस बार जेठी पूर्णिमा पर शनिवार है तो शनि की पीड़ा कम करने के लिए बंदरों को गुड़ चने खिलाएं।
  • आज के दिन एक मिट्टी के नए मटके को धोकर उसमें शुद्ध ताजा पानी भरकर शिव मंदिर में दान करना चाहिए।
  • पूर्णिमा के दिन गरीब बच्चों को दूध पिलाने से आपकी कुंडली में चंद्र की स्थिति ठीक होती है।
  • आज के दिन एक चांदी का सिक्का अपनी माता या माता समान किसी स्त्री को भेंट करना चाहिए।
  • चांदी के चौकोर टुकड़े पर केसर की बिंदी लगाकर अपने पर्स में हमेशा रखें। इससे चंद्र भी मजबूत होगा और धन आने की बाधा दूर होगी।
  • यदि आप मानसिक तनाव और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो एक खोपरे के गोले में छोटा सा छेद करके उसमें मीठा दूध उबालकर भरें। इस गोले को पुन: बंद कर दें और पूर्णिमा के चांद की रोशनी में रख दें। रात भर रखा रहने दें। सुबह इसे लाकर इसका थोड़ा थोड़ा सेवन करें। इससे मानसिक मजबूती मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+