नीले आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों ने किया धमाल
अहमदाबाद। बुधवार की दोपहर अहमदाबाद का आसमान बड़ी-बड़ी रंग-बिरंगी तरह-तरह की पतंगों से पटा पड़ा था। पतंगों की डोरें मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर आम आदमी और उन तमाम विदेशी नागरिकों के हाथों में थी, जो इस महोत्सव में भाग लेने आये थे। कुछ इसी तरह पांच दिन का पतंग महोत्सव बुधवार को अहमदाबाद में शुरु हुआ। महोत्सव का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने किया।
इस मौके पर तरह-तरह की पतंगें उड़ाई जा रही हैं। इन पतंगों में सभी देशों की कला एवं संस्कृतियां झलक कर सामने आ रही थीं। कंबोडिया की पतंगों में जहां अपसराएं और बेयोन मंदिर बने हुए थे, वहीं न्यूजीलैंड ने सबसे बड़ी पतंग उड़ाकर सभी के होश उड़ा दिये। न्यूजी लैंड की पतंग 30 मीटर लंबी थी और 10 मीटर चौड़ी थी। लेबनान के लोग 3डी पतंगें लेकर नये कॉन्सेप्ट के साथ आये।
इस मौके पर फोटोग्राफी की भी एक अनोखी तकनीक का इस्तेमाल किया गया। बेलजियम के बर्ट मेटेन्स ने हवा में उड़ते कैमरे से फोटो खींचे। वो ऐसे कि उन्होंने पतंग की डोर के साथ कैमरा बांध दिया, जिसने करीब 200 मीटर की ऊंचाई पर जाकर फोटो खींचे व वीडियो लिये।













Click it and Unblock the Notifications