जानिए गुड़ी-पड़वा-उगादि और नवरात्रि से जुड़ी खास बातें
आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आज न्यू-ईयर 'युगादि' के रूप में मन रहा है तो वहीं महाराष्ट्र वाले अपना नया साल 'गुड़ी-पड़वा' के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं। यही नहीं आज उत्तर भारत 'नवरात्रि' के पहले दिन के रूप में अपने नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहा है।
जानिए माता वैष्णों देवी की कहानी और मान्यता के बारे में
आईये जानते हैं 'युगादि' या 'उगादि', 'गुड़ी-पड़वा' और 'नवरात्रि' के बारे में कुछ खास बातें..
- चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा या वर्ष प्रतिपदा या उगादि (युगादि) कहा जाता है।
- इस दिन हिन्दुओं का नया साल प्रारंभ होता है।
- 'गुड़ी' का अर्थ 'विजय पताका' होता है।
- 'युग' और 'आदि' शब्दों की संधि से बना है 'युगादि' या 'उगादि'।
- आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में नया साल 'उगादि' के रूप में मनता है।
- महाराष्ट्र यह त्यौहार 'ग़ुड़ी पड़वा' के रूप में मनाया जाता है।
- उत्तर भारत के लोग नवरात्रि के रूप में अपना नववर्ष मनाते हैं।
आगे की बात जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

सृष्टि का निर्माण
मान्यता है कि आज के ही दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था इसी वजह से हम इसे नये साल के रूप में सेलिब्रेट करते हैं।

चंद्रमा की कला का प्रथम दिवस
शुक्ल प्रतिपदा का दिन चंद्रमा की कला का प्रथम दिवस माना जाता है जो जीवन के लिए बहुत जरूरी है इस कारण ही इसे न्यू ईयर के रूप में मनाते हैं।

पंचाग
आज के ही दिन नया पंचाग बनाया जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि महान गणितज्ञ भास्कराचार्य ने इसी दिन से सूर्योदय से सूर्यास्त तक दिन, महीना और वर्ष की गणना करते हुए 'पंचांग' की रचना की।

शालिवाहन संवत
गुड़ी' का अर्थ 'विजय पताका' होता है। ऐसी दंत कथा है कि शालिवाहन नामक एक कुम्हार के लड़के ने मिट्टी के सैनिकों की सेना बनाई और उस पर पानी छिड़ककर उन्हें असली की सेना बना दिया जिसने दुश्मनों से निजात दिलाई इसी कारण आज से शालिवाहन संवत प्रारंभ होता है।

बाली का अंत
आज के दिन ही भगवान राम ने बाली का अंत करके दक्षिण की प्रजा को मुक्ति दिलाई। बाली के त्रास से मुक्त हुई प्रजा ने घर-घर में उत्सव मनाकर ध्वज (ग़ुड़ियां) बनायी इस कारण आज के दिन को गुड़ीपडवा नाम दिया गया।

नवरात्रि
उत्तर भारत में आज से नौ दिन मां दुर्गा के नाम है,चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन रामनवमी के रूप में मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications