Holi 2023 Upay: होलिका-दहन के दिन 'राहु' होगा उग्र, दुष्प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

Holi 2023 Rahu Side Effects: राहु की वजह से इंसान वाणी पर अपना कंट्रोल खो देता है जिससे झगड़े होने का डर होता है।

Holi 2023

Holi 2023 Date: होली आते ही दिल-दिमाग पर मस्ती छा जाती है,ये प्रेम,उल्लास और हर्ष का पर्व है लेकिन जिस तरह से लोग होली के रंग के पहले ही उत्साहित दिखते हैं, ठीक वैसे ही हमारे ग्रह भी उत्साहित हो जाते हैं लेकिन उनका उस्ताह काफी उग्र हो जाता है इसलिए होलिका दहन से पहले आठ दिन होलाष्टक लागू हो जाता है, जिसमें कोई भी शुभ और मांगलिक काम नहीं होते हैं। इस बार होलिका दहन 7 मार्च को है, इस दिन राहु ग्रह उग्र होने वाला है, जिसका प्रभाव जातकों पर बुरा प्रभाव डालता है लेकिन होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपायों के जरिए राहु ग्रह को शांत किया जा सकता है।आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय और राहु का दुष्प्रभाव।

राहु के दुष्प्रभाव

  • राहु की वजह से इंसान वाणी पर अपना कंट्रोल खो देता है जिससे झगड़े होने का डर होता है।
  • राहु की वजह से इंसान कुसंगति के प्रति आकर्षित होता है।
  • राहु की वजह से इंसान शराब का सेवन करने लगता है।
  • मानिसक स्वास्थ्य को भी राहु प्रभावित करता है।
  • राहु की वजह इंसान बहुत सारी बीमारियों से भी ग्रसित हो जाता है।
  • राहु के कारण इंसान कर्जे में भी पड़ जाता है।

राहु से बचने के उपाय

  • पीपल के पेड़े के नीचे होलिका दहन से पहले घी के 7 दीपक जलाएं।
  • होलिका-दहन के पहले शिवलिंग का जलअभिषेक करें।
  • ॐ भ्रं भ्रीं भ्रं स: राहवे नम: का जाप करें।
  • राहु ग्रह की शांति के लिए 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
  • होलिका दहन के दिन काले तिल, कंबल, नीला वस्त्र और लोहे को लेकर कपड़े में बांधकर नदी में प्रवाहित करें।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

  • होलिका दहन की तिथि- 7 मार्च 2023
  • होलिका दहन मुहूर्त - 6: 24 PM से रात 8:51 PM
  • होलिका दहन का कुल समय - 2 घंटे 27 मिनट

होलिका दहन मंत्र

  • 'अनेन अर्चनेन होलिकाधिष्ठातृदेवता प्रीयन्तां नमम्।।'
  • ओम ह्रीं ह्रीं क्लिंम
  • ऊं नृसिंहाय नम:
  • 'वन्दितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्राणा शंकरेण च। अतस्त्वं पाहि नो देवि विभूतिः भूतिदा भव।।'
  • ऊँ प्रह्लादाय नमः

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+