Eid Kab Hai: 'अलविदा जुम्मा' आज, 31 मार्च या 1 अप्रैल कब है ईद?
Eid Kab Hai: प्रेम और सौहार्द का पर्व ईद का इंतजार मुस्लिम समुदाय के लोगों को बेसब्री से होता है। आज रमजान माह का आखिरी जुम्मा है जिसे कि 'अलविदा जुम्मा' भी कहा जाता है। ये दिन बेहद ही पाक माना गया है। कहा जाता है कि जुम्मा को जो कोई भी सच्चे मन से दुआ मांगता है, खुदा उसकी दुआ जरूर कबूल करता है।
अलविदा के बाद अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर भारत में ईद कब मनाई जाएगी? आपको बता दें कि रमजान महीने की समाप्ति के बाद 10वें महीने शव्वाल की पहली तारीख को ईद का पर्व मनाया जाता है।

ईद का चांद दिखने पर ही ईद की तारीख तय होती है। आशा की जा रही है कि इस बार ईद 31 मार्च को पड़ेगी। अगर 30 मार्च को चांद दिखता है तो ईद 31 मार्च को होगी और अगर चांद नहीं नजर आता है तो ईद 1 अप्रैल को मनाई जाएगी।
ईद-उल-फितर को कहते हैं 'मीठी ईद' (Eid Kab Hai)
ईद-उल-फितर को 'मीठी ईद' भी कहा जाता है। आपको बता दें कि रमजान का महीना बंदे को खुदा के करीब ले जाता है। इसमें लोग अनुशासन का पाठ सीखते हैं। 30 दिन की कठिन तपस्या के बाद लोग ईद के दिन खुशियां मनाता हैं। ईद-उल-फितर भाईचारे और प्रेम का त्योहार है, जिसमें गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की जाती है।
ईद के दिन लोग क्या-क्या करते हैं? (Eid Kab Hai)
- लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं और घरों में मिठाई पकवान बनते हैं। विशेष रूप से सेवईं इस पर्व की खास मिठाई है।
- मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज़ अदा करते हैं।
- ईद से पहले ज़रूरतमंदों को अनाज, पैसे और कपड़े दान करना इस त्योहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
बैंकों और स्कूलों में हो गईं छुट्टियां (Eid Kab Hai)
'अलविदा जुम्मा' और ईद की वजह से लॉंग वीकेंड पड़ रहा है। बैंकों और स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश के जिला मजिस्ट्रेट ने 28 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आज सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद हैं तो वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक होगी।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications