Hartalika Teej 2024 Wishes: 'सजना है मुझे सजना के लिए', हरतालिका तीज पर अपनों को भेजें ये सुंदर संदेश
Hartalika Teej 2024 Wishes: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन हरतालिका तीज मनाई जाती है। सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखे जाना वाला यह व्रत पूरे उत्तर भारत में आज के दिन मनाया जा रहा है। आज के दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके निर्जला रहते हुए शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।
ये व्रत काफी कठिन माना जाता है, इस व्रत का बहुत मान है।ये उपवास अविवाहित कन्याएं भी सुयोग्य जीवनसाथी के लिए रखती हैं। आज के दिन को आप और सुंदर बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए।

यहां हम लाए हैं आपको लिए कुछ दिल छू लेने वाले संदेश, जिन्हें आज के दिन आप अपनों को भेजकर यह पर्व हमेंशा के लिए यादगार बना सकते हैं।
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं (Happy Hartalika Teej 2024)
- 'सजना है मुझे सजना के लिए', हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।
- आपके जीवन में प्रेम, सुख, और समृद्धि का वास हो, हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।
- सज धजकर जरा बनठनकर, बाण चलाऊंगी में नैनों के, हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।
- आपका वैवाहिक जीवन प्रेम और विश्वास से भरपूर रहे। हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।
- आपके और आपके पति के बीच का बंधन अटूट और अमर रहे। हैप्पी तीज।
- ये बंधन तो प्यार का बंधन है, हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।
- पैर में महावर, हाथ में मेहंदी, हमेशी सजी रहे, हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।
- 'मेरा प्यार हो सबसे अच्छा, रहूं सुहागन मां', हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।
- 'हाथों में पूजा की थाली,आई रात सुहागनों वाली', हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।
- प्रीत का संगम बना रहे, हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।
- सज-धज कर नारी सजी,प्रेम में सब कुछ सजीव लगी। हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।
- शिव और पार्वती का वरदान, सदा बना रहे, हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।
- सुख, समृद्धि और सौभाग्य से भरपूर हो आपका जीवन, हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications