Hal shashti 2025: 'आपके घर में सुख-शांति का वास हो', ललई छठ पर ऐसे दें शुभकामनाएं
Hal shashti 2025: कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दो दिन पहले 'हलछठ' मनाया जाता है, जिसे कि 'बलराम जयंती' , 'ललई छठ' या 'चांद छठ' के भी नाम से जाना जाता है। उत्तर भारत में ये पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। बेटे की लंबी उम्र के लिए रखे जाना वाले व्रत पर छठी माता की पूजा की जाती है।
इस दिन महिलाएं पूजा तक बिना पानी का व्रत रखती हैं और हल से जुते खेत के अनाज का सेवन नहीं करतीं।पंचांग के अनुसार षष्ठी तिथि की शुरुआत 14 अगस्त 2025 को सुबह 4 बजकर 23 मिनट हो गई है और इसका समापन 15 अगस्त को सुबह 02 बजकर 7 मिनट पर होगी।

उदयातिथि मान्य होने की वजह से ये व्रत आज रखा गया है। इस व्रत को आप भी खास बना सकते हैं, सुंदर संदेशों के जरिए, आज के दिन आप भी लोगों को शुभकामना संदेश भेजिए और इस दिन को यादगार बनाइए।
ललही छठ की शुभकामनाएं (Hal shashti 2025)
- हल षष्ठी के पावन पर्व पर आपके परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, माता का आशीर्वाद सदैव बना रहे।
- ललही छठ के पावन अवसर पर माता की कृपा से आपके घर में खुशियों का वास हो और सभी दुख दूर हों।
- हल षष्ठी के इस शुभ दिन पर माता की आराधना से आपके जीवन में नई ऊर्जा और आनंद का संचार हो।
- छठ माता का आशीर्वाद आपको मिले, जीवन में सुख-शांति और सफलता का दीप जलता रहे। शुभ हल षष्ठी!
- ललही छठ के व्रत का पुण्य आपके जीवन में सुख, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।
हल षष्ठी की शुभकामनाएं (Hal shashti 2025)
- हल षष्ठी के पावन अवसर पर माता आपके घर आशीर्वाद और खुशियों की बरसात करें। शुभकामनाएं!
- ललही छठ की शुभ बेला पर आपके जीवन में खुशियों की फसल लहलहाए। जय माता दी!
- हल षष्ठी व्रत की पुण्य वेला पर माता की कृपा आपके परिवार पर बनी रहे।
- माता की पूजा से आपका जीवन सुखमय और समृद्ध हो,हल षष्ठी की शुभकामनाएं।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications