Govardhan Puja 2025 Wishes: 'श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी', अपनों को भेजें खास संदेश, पर्व बन जाएगा यादगार

Govardhan Puja 2025: दीपावली के दो दिन बाद मनाए जाने वाली गोवर्धन पूजा आज है। ये दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस दिन भक्तजन गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाते हैं, अन्नकूट का भोग लगाते हैं और भगवान श्रीकृष्ण को धन्यवाद देते हैं क्योंकि उन्होंने गोवर्धन पर्वत उठाकर अपने भक्तों की रक्षा की थी।

यह पर्व हमें सिखाता है कि हमें प्रकृति और पर्यावरण का आदर करना चाहिए और अन्न और पशु-पक्षियों के प्रति कृतज्ञता रखनी चाहिए। इस दिन को आप भी यादागर बना सकते हैं सुंदर शुभकामनाओं के जरिए, यहां हम आपके लिए हैं लाए हैं, ऐसे ही बधाई संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेजकर आप अपने प्रियजनों के साथ इस पावन पर्व की खुशी दो गुना कर सकते हैं।

Govardhan Puja 2025

Govardhan Puja2025 की हार्दिक शुभकामनाएं...

  • गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर, भगवान कृष्ण आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास करें। कान्हा जी सबपर कृपा बनाए रखें। हैप्पी गोवर्धन पूजा।
  • गोवर्धन पर्वत की तरह आपका जीवन भी ऊंचा और स्थिर रहे,भगवान कृष्ण की कृपा सदा आप पर बनी रहे। हैप्पी गोवर्धन पूजा।
  • अन्नकूट के इस पर्व पर, आपके घर धन-धान्य की वर्षा हो,हर दुःख-दर्द से मुक्ति मिले और खुशियों की झड़ी लगे। जय गोवर्धननाथ!
  • गोवर्धन पूजा का ये पावन पर्व,लाए आपके जीवन में हर क्षण हरियाली और समृद्धि। शुभ गोवर्धन पूजा।

शुभ गोवर्धन पूजा! (Govardhan Puja 2025)

  • श्रीकृष्ण करें आपकी हर मनोकामना पूर्ण,गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई।
  • आपके घर में सदा प्रेम, शांति और आनंद का वास रहे। भगवान कृष्ण की कृपा आप पर बनी रहे।
  • गोवर्धन पूजा का पावन दिन है आया, यशोदानंदन आप पर कृपा बनाए रखें।

हैप्पी वाली गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2025)

  • गोवर्धन पूजा मुबारक हो! सबके घर में सुख-शांति का वास हो।
  • श्रीकृष्ण का नाम जपो दिल से,हर दुख हो जाएगा दूर, हैप्पी वाली गोवर्धन पूजा
  • आज गोवर्धगैन पूजा के शुभ दिन पर करें श्रीकृष्ण की आराधना, मिलेगी तरक्की,हैप्पी वाली गोवर्धन पूजा
  • श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥ गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+