Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर दान का है खास महत्व, 56 भोग के साथ चढ़ावे में जरूर दें ये 5 चीजें

Govardhan Puja 2025: दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा आती है। हिंदू धर्म में इसे अत्यंत शुभ और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा गोवर्धन पर्वत के प्रतीक स्वरूप की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव के क्रोध से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाया था। मान्यता के मुताबिक, इस दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का आयोजन किया जाता है। इस खास दिन श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाए जाते हैं। साथ ही, दान करने की भी परंपरा है।

गोवर्धन पूजा के दिन दान-पुण्य और अन्नदान का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए दान से जीवन में सुख, समृद्धि और बरकत आती है। आइए जानते हैं कि इस दिन चढ़ावे में कौन-सी पांच चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए।

Govardhan Puja 2025

Govardhan Puja 2025 पर जरूर करें इन चीजों का दान

1. अन्न और मिठाई: गोवर्धन पूजा में अन्नकूट का खास महत्व है। इस दिन भगवान कृष्ण को भोग के रूप में अन्न, खीर, पूड़ी, मिठाई और पके हुए व्यंजन अर्पित किए जाते हैं। इससे जीवन में अन्न की कभी कमी नहीं होती।

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा आज या कल? जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

2. तुलसी दल: पूजा के समय तुलसी का पत्ता भगवान कृष्ण को अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी दल श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है और इसे दान में जरूर देना चाहिए। इससे सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।

3. गाय का गोबर और मिट्टी: गोवर्धन पर्वत का प्रतीक गाय के गोबर और मिट्टी से बनाया गया प्रतिरूप होता है। इसे जल, फूल और दीपक से पूजना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता समाप्त होती है।

4. दीपदान: इस दिन भगवान के साथ-साथ घर के मंदिर और तुलसी चौरा में दीप जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। यह समृद्धि और खुशहाली लाने वाला होता है। इस दिन रोशनी के लिए दीपदान भी करना चाहिए।

5. वस्त्र और धातु: गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र, अन्न या मिठाई का दान करना इस दिन अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। इससे जीवन में स्थायी सुख और धन की प्राप्ति होती है।

गोवर्धन पूजा का मुहूर्त

गोवर्धन पूजा 2025 में इस बार शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर को रहेगा। भक्तजन इस दिन अन्नकूट पर्व का आयोजन, दीपदान और दान करके भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें: Happy Govardhan Puja 2024: 'गोकुल के प्यारे, नंद के दुलारे', आज अपनों को भेंजे ये प्रेम भरे संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+