Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और क्या करें और क्या ना करें?

Ganga Dussehra 2023: मान्यता है कि गंगा में डुबकी लगाने से इंसान के सारे पापों का अंत होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Ganga Dussehra 2023:

Ganga Dussehra 2023 Do-Donts: 30 मई को गंगा दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। आस्था के मानक इस दिन का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार रहेगा। गंगा मईयाा अपने हर भक्त की पुकार सुनती हैं, इस दिन माना जाता है कि गंगा में डुबकी लगाने से इंसान के सारे पापों का नाश हो जाता है।

मां गंगे का धरती पर अवतरण

गौरतलब है कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मां गंगे का धरती पर अवतरण हुआ था इसलिए ये दिन गंगा दशहरा के रूप में विख्यात है। इस दिन जो भक्तगण गंगा स्नान कर सकते हैं तो वो गंगा तट पर सुबह-सुबह ही पहुंच जाते हैं लेकिन जो लोग गंगा स्नान नहीं कर सकते हैं वो इस दिन घर के स्नान वाली पानी में गंगा जल मिलाकर नहालेते हैं।

गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त इस बार 30 तारीख को है, हालांकि शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ आज सुबह 11 बजकर 49 मिनट हो चुका है लेकिन उदया तिथि मंगलवार के लिए मान्य है इसलिए दशहरे का पर्व 30 तारीख के लिए मान्य है। मालूम हो कि दशमी तिथि का अंत मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट पर होगा, इस दिन ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल भी है इसलिए इस दिन महत्व और भी बढ़ गया है। गंगा स्नान ब्रह्म मूहूर्त में करना चाहिए तो वहीं गंगा पूजा दशमी तिथि के खत्म होने से पहले कभी भी हो सकती है।

क्या करें

  • गंगा दशहरे के दिन सुबह उठकर गंगा स्नान करें।
  • घर को गंगा जल से शुद्द करें।
  • गंगा जी पूजा करें, साथ में महादेव की भी पूजा करें।
  • चूंकि गंगा दशहरा के दिन बड़ा मंगल है इसलिए हनुमान जी की भी विशेष पूजा करें।
  • मां गंगे की आरती करें।
  • गरीबों का दान दें और पंडितों को भोजन कराएं।
  • इस दिन अन्नदान देने से इंसान कर्ज मु्क्त होता है और वस्त्र दान से उसके घर में कभी भी किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है।
  • गंगा की पूजा करने से घर हमेशा निर्मल रहता है और सुख-शांति बनी रहती है।
  • गंगा जी कथा सुनें और भजन-कीर्तन करें।
  • गंगा दशहरे पर जो भी चीजें दान दें, उसमें सभी की संख्या दस होनी चाहिए।
  • मां गंगे का रंग सफेद है, तो उन्हें सफेद चीजों की जैसे दूध, दही या खीर का भोग लगाएं।

क्या ना करें

  • आज के दिन मासांहारी भोजन ना करें।
  • शराब का सेवन ना करें।
  • घर में शांति बनाए रखें।
  • किसी से झगड़ा ना करें।
  • किसी की निंदा ना करें।
  • ब्रहम्चर्य का पालन करें।
  • प्याज लहसुन भी ना खाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+