February 2026 Festival Vrat List: ये है फरवरी माह के व्रत-त्योहार की लिस्ट, कब है शिवरात्रि?
February 2026 Festival Vrat List: साल 2025 के दूसरे महीने फरवरी में व्रत और त्योहार की काफी भरमार है। गुलाबी ठंडक वाले इस महीने में सर्दी कम होने लगती हैं तो स्कूलों में एग्जाम का दौर जारी हो जाता है। यहां हम आपके लिए लाए हैं फरवरी 2026 के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट, जिन्हें आप देखकर पूरे महीने का प्लान बना सकते हैं।

February 2026 Festival Vrat List: ये है फरवरी माह के व्रत-त्योहार की लिस्ट
- 01 फरवरी 2026 : माघ पूर्णिमा व्रत, गुरु रविदास जयंती
- 02 फरवरी 2026 : फाल्गुन मास प्रारंभ
- 04 फरवरी 2026 : शबेबरात
- 05 फरवरी 2026 : संकष्टी चतुर्थी
- 07 फरवरी 2026 : यशोदा जयंती
- 08 फरवरी 2026 : भानु सप्तमी, शबरी जयंती
- 09 फरवरी 2026 : कालाष्टमी, जानकी जयंती
- 11 फरवरी 2026 : रामदास नवमी
- 12 फरवरी 2026 : स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
- 13 फरवरी 2026 : विजया एकादशी, कुम्भ संक्रांति
- 14 फरवरी 2026 : शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण), वेलेंटाइन डे
- 15 फरवरी 2026 : महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
- 17 फरवरी 2026 : सूर्य ग्रहण, स्नान-दान और श्राद्ध की फाल्गुन अमावस्या
- 18 फरवरी 2026 : चंद्र दर्शन
- 19 फरवरी 2026 : फुलैरा दूज (फुलेरा दूज), रमजान प्रारंभ, श्रीरामकृष्ण परमहंस जयंती, छत्रपति शिवाजी जयंती
- 22 फरवरी 2026 : याज्ञवलक्य जयंती, स्कंद षष्ठी
- 24 फरवरी 2026 : होलाष्टक प्रारंभ, दुर्गाअष्टमी
- 27 फरवरी 2026 : आमलकी एकादशी

February 2026 Festival Vrat List: कब है संकष्टी चतुर्थी
5 फरवरी को संकष्टी चतुर्थी है। संकष्टी चतुर्थी हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ व्रत है, जो भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। यह व्रत हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन गणपति की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
February 2026 Festival Vrat List: कब है शिवरात्रि?
महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान शिव की उपासना को समर्पित है। यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये दिन 15 फरवरी को है,
मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से हुआ था और इसी दिन उन्होंने सृष्टि के कल्याण के लिए विषपान भी किया था।

February 2026 Festival Vrat List: कब है फुलैरा दूज?
फुलैरा दूज हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला एक विशेष पर्व है। यह पर्व विशेष रूप से ब्रज क्षेत्र (मथुरा-वृंदावन) में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने फूलों से होली खेली थी। इस बार ये पर्व 19 फरवरी को है।












Click it and Unblock the Notifications