February 2024 vrat list: ये है फरवरी के व्रत-त्योहारों की लिस्ट, जानिए कब है बसंत पंचमी?
2024 February Holiday, Vrat and Festivals List: साल 2024 के दूसरे महीने यानी कि फरवरी में व्रत और त्योहारों की भरमार है, यहां हम आपके लिए लाए हैं फरवरी 2024 के व्रत-त्योहारों की लिस्ट, जिसे देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते हैं।

ये है व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
- 6 फरवरी 2024- एकादशी
- 7 फरवरी 2024,-प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 8 फरवरी 2024- मासिक शिवरात्रि
- 9 फरवरी 2024-माघ अमावस्या
- 13 फरवरी 2024- कुम्भ संक्रांति
- 14 फरवरी 2024- बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
- 20 फरवरी 2024,- जया एकादशी
- 21 फरवरी 2024- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- 24 फरवरी 2024- माघ पूर्णिमा व्रत
- 28 फरवरी 2024- संकष्टी चतुर्थी
14 फरवरी 2024 (बुधवार) - बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
बसंत ऋतुओं का राजा कहा जाता है, इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस बार ये पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा। ये दिन बहुत पावन और शुभ है और इसलिए इस दिन को मांगलिक कामों के लिए चुना जाता है।
ध्यान मंत्र
- या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
- या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा पूजिता सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा ॥
आरती जय सरस्वती माता की
- ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
- सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
- चंद्रवदनि पद्मासिनी, ध्रुति मंगलकारी।
- सोहें शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ॥ जय.....
- बाएं कर में वीणा, दाएं कर में माला।
- शीश मुकुट मणी सोहें, गल मोतियन माला ॥ जय.....
- देवी शरण जो आएं, उनका उद्धार किया।
- पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥ जय.....
- विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो।
- मोह, अज्ञान, तिमिर का जग से नाश करो ॥ जय.....
- धूप, दीप, फल, मेवा मां स्वीकार करो।
- ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ॥ जय.....
- मां सरस्वती की आरती जो कोई जन गावें।
- हितकारी, सुखकारी, ज्ञान भक्ती पावें ॥ जय.....
- जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
- सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ जय.....
- ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता ।
- सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ जय.....












Click it and Unblock the Notifications