Eid al-Fitr 2023: देशभर में आज ईद की धूम, जामा मस्जिद में लोगों ने अदा की नमाज, देखें शानदार Video

Eid al-Fitr 2023: भारत में आज ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है।

Eid al-Fitr 2023 Jama Masjid

Eid al-Fitr 2023: देशभर में आज ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार की शाम चांद देखने के बाद भारत में आज शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर एक इस्लामी त्योहार है, जिसे दुनियाभर के मुसलमान मनाते हैं। ईद-उल-फितर को मीठी ईद के रूप में भी जाना जाता है।

ईद-उल-फितर के पहले मुसलमान एक महीने तक रमजान के पवित्र महीने रोजा रखते हैं। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के मुताबिक ईद दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाई जाती है।

ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली के जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की। जिसका शानदार वीडियो सामने आया है। जामा मस्जिद ईद पर पहली नमाज अदा कर दी गई है। पहली नमाज अदा करने ईद की सुबह सैकड़ों मुसलमान जामा मस्जिद पहुंचे हैं।

Recommended Video

      Eid Ul Fitr 2023: Arab देशों में आज तो India में कब होगी Eid, कैसे तय होती है तारीख | वनइंडिया हिंदी

      ईद-उल-फितर को मीठी ईद इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन मुसलमान कुछ मीठा खाकर अपना उपवास तोड़ते हैं। ईद-उल-फितर पर मुसलमान इस्लामिक दसवां महीना शव्वाल के पहले दिन का स्वागत करते हैं।

      इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के मुताबिक रमजान नौंवा महीना होता है और इसके खत्म होते ही चांद देखने के साथ दसवां महीना शव्वाल शुरू हो जाता है। शव्वाल के महीने के पहले दिन ही ईद मनाई जाती है।

      ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार रमजान मार्च या अप्रैल में पड़ता है। इस वर्ष रमजान 23 मार्च 2023 से 21 अप्रैल 2023 के बीच मनाया गयाा और 22 अप्रैल को भारत में ईद मनाई जा रही है।

      रमजान के पवित्र महीने के दौरान दुनिया भर के मुसलमान एक महीने तक सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं और शाम को हर दिन रोजा तोड़ते हैं। इस्लाम में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना गया है।

      ईद के दिन मुसलमान पवित्र स्नान करके नए कपड़े पहनते हैं और नमाज अदा करते हैं। इस दिन शीर खुरमा और किमामी सेवइयां जैसे मीठे व्यंजन बनाए जाते हैं। इस दिन लोग एक साथ मिलते हैं, अपना उपवास तोड़ते हैं और एक साथ भोजन करते हैं। बड़े-बुजुर्ग बच्चों को गिफ्ट और पैसे देते है, जिसे 'ईदी' कहा जाता है। इस उत्सव और खुशी के अवसर पर मुसलमान एक-दूसरे को बधाई देते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+