Diwali 2025: दिवाली आज, जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त?
Diwali 2025 Date-Muhurat: रोशनी के त्योहार दीपावली का इंतजार बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को होता है, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को ये पर्व मनाया जाता है, लोग अपने घरों को सुंदर ढंग से सजाते हैं, दीप जलाते हैं, दीपावली शब्द का अर्थ ही है - दीपों की पंक्ति। यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है।
आज पूरे देश में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। लेकिन सवाल ये है कि अगर दिवाली आज है तो फिर 23 अक्टूबर भाई-दूज क्यों है? सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच इस बारे में चर्चा हो रही है और पूछा जा रहा है कि- आखिर दीपावली है कब?

दरअसल 20 अक्टूबर यानी कि आज अमावस्या तिथि 3:44 PM से शुरू होकर 21 अक्टूबर को 5:54 PM पर हो रही है, यानी कि सूर्यास्त के साथ ही अमावस्या तिथि भी समाप्त हो जाएगी, इस दौरान प्रदोषकाल भी समाप्त हो जाएगा और रात्रियोग इसलिए लक्ष्मी पूजन आज ही करना उचित है और 21 को कोई पर्व नहीं है।
भईया दूज कब? (Diwali 2025)
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भईया दूज होता है और इसी के साथ ही 5 दिवसीय दीपावली का अंत भी होता है। इस बार द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर रात 8:16 PM से शुरू हो रही है और इसका अंत र 23 अक्टूबर 10:46 PM पर हो रहा है इसलिए भईया दूज 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त (Lakshmi Puja 2025 Shubh Muhurat in Hindi)
- प्रदोष काल - 20 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 46 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक
- वृषभ काल - 20 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक
धार्मिक महत्व (Diwali 2025)
दीपावली का संबंध कई धार्मिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। सबसे प्रमुख कथा भगवान श्रीराम की है। माना जाता है कि चौदह वर्ष के वनवास और रावण वध के बाद जब श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौटे, तो अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में दीप जलाए थे। तभी से यह दिन 'दीपावली' के रूप में मनाया जाता है।
माता लक्ष्मी की पूजा होती है
इसके अलावा, यह दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी का प्रकट होना भी माना जाता है। इसलिए लोग दीपावली की रात लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर समृद्धि, सुख और धन की कामना करते हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications