Dhanteras Kharidari Muhurat 2025: क्या है सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त? किस वक्त करनी है पूजा?
Dhanteras Kharidari Muhurat 2025: दीपावली की शुरुआत धनतरेस से होती है, इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। आज ये पावन दिन आया है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन सोना, चांदी या धातुओं की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि ये समृद्धि और वैभव का प्रतीक है।
लेकिन हर किसी को चाहिए कि वो शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदे क्योंकि जो ऐसा करता है उसे दोहरे फल की प्राप्ति होती है।

आज के दिन खरीदी गई चीज केवल घर नहीं आती है, बल्कि ये अपने साथ मां लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धनवंतरि का आशीर्वाद भी घर में लाती है, इसलिए आज के दिन शॉपिंग करते वक्त मुहूर्त का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
ये है खरीदारी का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Kharidari Muhurat 2025)
सोना-चांदी
- 18 अक्टूबर, शनिवार, 08:50 AM से 10:33 AM तक (अमृत काल )
- 18 अक्टूबर, शनिवार, 11:43 AM से 12:28 PM तक (अभिजीत मुहूर्त)
- 18 अक्टूबर, शनिवार, 07:16 PM से 08:20 PM तक ( प्रदोष काल)
झाड़ू और साबुत धनिया
- 18 अक्टूबर, शनिवार, 07:49 AM से 09:15 AM तक
- 18 अक्टूबर, शनिवार, 02:57 PM से 04:23 PM तक
नया वाहन (गाड़ी, बाइक आदि)
- 18 अक्टूबर, शनिवार, 12:06 PM से 01:32 PM तक
- 18 अक्टूबर, शनिवार, 08:50 AM से 10:33 PM तक
इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स
18 अक्टूबर, शनिवार, 07:49 AM से 09:15 PM तक
18 अक्टूबर, शनिवार, 02:57 PM से 04:23 PM तक
कुबेर देव की प्रतिमा खरीदने का शुभ मुहूर्त
18 अक्टूबर, शनिवार, 07:49 AM से 08:20 PM तक
पूजा का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Kharidari Muhurat 2025)
शाम 7: 16 PM से 08:20 PM तक
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications