Dhanteras 2025: धनतेरस की पूजा में याद से करें इन मंत्रों का जाप, दूर होगी सारी आर्थिक परेशानी
Dhanteras 2025: धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस दिन का सनातन परंपरा में खास महत्व है। इसी दिन से दिवाली के त्योहार की शुरुआत मानी जाती है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि अगर सही विधि से पूजा की जाए और कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाए, तो शुभ फल मिलते हैं। मंत्र जाप के असर से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और जीवन की आर्थिक समस्याएं भी दूर होती हैं।
सनातन परंपरा में मंत्र जाप का विशेष महत्व है। धनतेरस पर भी मंत्र जाप की परंपरा रही है। आइए जानते हैं कि कौन से मंत्रों का जाप करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Dhanteras 2025 पर करें इन मंत्रों का जाप
1. मां लक्ष्मी का बीज मंत्र
धनतेरस की पूजा में मां लक्ष्मी का बीज मंत्र सबसे प्रभावशाली माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पूजा के लिए तय मुहुर्त में इस मंत्र का जाप 108 बार करने से धन-संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
मंत्र: "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः"
ऐसी मान्यता भी है कि अगर आप पर काफी कर्ज हो या फिर आर्थिक अड़चनें आ रही हों, तो इस मंत्र के जाप से राहत मिलती है। घर में लक्ष्मीजी का स्थायी वास होता है और धन संबंधी रुकावटें दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस पर घर को ऐसे सजाएं, इन चीजों का करें इस्तेमाल, मां लक्ष्मी जरूर प्रवेश करेंगी
2. कुबेर देव का मंत्र
धनतेरस को धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है। कुबेर देव के मंत्र: "ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये नमः" का जाप करने से लाभ मिलता है। माना जाता है कि कुबेर देव की कृपा हो, तो घर में धन संचय हो पाता है। इस मंत्र का जाप करने से संचित धन में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिरता आती है।
3. भगवान धन्वंतरि मंत्र
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था, इसलिए स्वास्थ्य की कामना से उनका यह मंत्र भी अवश्य जपें -
मंत्र: "ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतरये अमृतकलश हस्ताय"
इससे रोग और कर्ज दोनों से मुक्ति मिलती है। अगर बार-बार रोगों की वजह से परेशानी होती रहती है, तो नियमित तौर पर इस मंत्र का जाप करने से लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025: भूलकर भी धनतेरस पर ना खरीदें ये चीजें, लक्ष्मी मां हो जाएंगी नाराज,पाई-पाई को हो जाएंगे मोहताज
Dhanteras की पूजा में मंत्र जाप से मिलेगा शुभ फल
धनतेरस पर जब आप पूरे श्रद्धा भाव से मां लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा कर इन मंत्रों का जाप करते हैं, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। इस साल 2025 की धनतेरस पर इन मंत्रों का जाप जरूर करें और आर्थिक तरक्की की दिशा में कदम बढ़ाएं।
नोट: यहां सिर्फ सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी दी गई है। कोई भी उपाय करने से पहले विशेषज्ञों से संपर्क करें। हमारा उद्देश्य अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications