Maa Chandraghanta: नवरात्रि के तीसरे दिन होती है चंद्रघंटा की पूजा, जानिए मां को कैसे करें प्रसन्न?
Maa Chandraghanta: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है, मां का ये रूप भी बेहद अलौकिक और सुंदर है। आपको बता दें कि इस बार नवरात्रि में तृतिया दिन की क्षति थी इसलिए कुछ लोगों ने सोमवार को ही तृतिया यानी कि मां चंद्रघंटा की पूजा कर ली तो वहीं कुछ लोग आज मां के इस रूप की अराधना कर रहे हैं।

मां चंद्रघंटा कौन हैं? (Maa Chandraghanta)
मां दुर्गा का तीसरा रूप चंद्रघंटा कहलाता है क्योंकि इनके माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र हैं। इनके दस हाथ हैं और ये शेरावली हैं । जो भी इनकी पूजा सच्चे मन से करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है और उसके पास भूलकर भी कोई कष्ट नहीं रहता है।
मां चंद्रघंटा की पूजा विधि (Maa Chandraghanta)
- प्रातः काल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- मां चंद्रघंटा की मूर्ति या चित्र को पूजा स्थल पर स्थापित करें।
- मां को पुष्प, अक्षत, धूप, दीप, चंदन, और सिंदूर अर्पित करें।
- दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से पंचामृत तैयार करें और मां को समर्पित करें।
- मां को केसर मिश्रित दूध और मिठाई का भोग लगाएं।
- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें ।
- मां चंद्रघंटा की आरती करें और प्रसाद बांटे।
मंत्र: (Maa Chandraghanta)
या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नमः.
पिण्डजप्रवरारूढ़ा ण्डकोपास्त्रकेर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता.
मां चंद्रघंटा की आरती (Maa Chandraghanta)
- जय मां चंद्रघंटा सुख धाम, पूर्ण कीजो मेरे काम
- चंद्र समान तू शीतल दाती, चंद्र तेज किरणों में समाती
- क्रोध को शांत करने वाली, मीठे बोल सिखाने वाली
- मन की मालक मन भाती हो, चंद्रघंटा तुम वरदाती हो
- सुंदर भाव को लाने वाली, हर संकट में बचाने वाली
- यह पढ़ें: Aries Horoscope April 2025 : मेषवालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल?
- हर बुधवार जो तुझे ध्याये, श्रद्धा सहित जो विनय सुनाये
- मूर्ति चंद्र आकार बनाएं, सन्मुख घी की ज्योत जलाएं
- शीश झुका कहे मन की बाता, पूर्ण आस करो जगदाता
- कांचीपुर स्थान तुम्हारा, कर्नाटिका में मान तुम्हारा
- नाम तेरा रटू महारानी, भक्त की रक्षा करो भवानी
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बात करें।












Click it and Unblock the Notifications