Chaitra Navratri 2022 : मां दुर्गा को दिन और राशि के हिसाब से लगाएं भोग, मिलेगी तरक्की
नई दिल्ली, 01 अप्रैल। आदिशक्ति के पावन दिन यानी कि चैत्र नवरात्र का प्रारंभ शनिवार से हो रहा है। इन 9 दिनों में मां की पूजा जो सच्चे मन से करता है, उसे कोई दुख, कोई कष्ट, कोई रोग और कोई मुसीबत छू भी नहीं पाती है। आपको बता दें कि नवरात्र के 9 दिनों दिन के हिसाब से मां को भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से इंसान की समस्त इच्छाएं पूरी होती हैं और उसे तरक्की प्राप्त होती है।

Recommended Video
Chaitra Navratri 2022: कल से चैत्र नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त | वनइंडिया हिंदी
मां दुर्गा को लगाएं दिन के हिसाब से भोग
- पहला दिन: नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का है, इस दिन मां को सफेद चीजों का भोग जैसे पेड़ा,खीर या नारियल का भोग लगना चाहिए।
- दूसरा दिन: नवरात्रि का दूसरा दिन देवी ब्रह्मचारिणी का है। इस दिन माता को सूखे मेवे, मिश्री या पंचामृत का भोग लगना चाहिए।
- तीसरा दिन: नवरात्रि का तीसरा दिन चंद्रघंटा का है। इस दिन शक्कर, खीर या हलवे का भोग लगना चाहिए।
- चौथा दिन: नवरात्रि का चौथा दिन कुष्मांडा का है। इस दिन गाय का घी या दूध का भोग लगना चाहिए।
- पांचवा दिन: नवरात्रि का 5वां दिन स्कंदमाता का है। इस दिन मालपुए या लड्डू का भोग लगना चाहिए।
Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में होती हैं मां दुर्गा के इन नौ रूपों की पूजा
- छठा दिन : नवरात्रि का 6वां दिन कात्यायनी का है। मां के इस रूप को लड्डू पसंद है।
- सातवां दिन: नवरात्रि का 7वां दिन मां कालरात्रि का है। इस दिन चावल के खीर या दही का भोग लगना चाहिए।
- आठवां दिन: नवरात्री का 8वां दिन महागौरी को समर्पित है। इस दिन नारियल या पेड़े का भोग लगना चाहिए।
- नौवां दिन: नवरात्रि का 9वां दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने का होता है। मां को हलवा-पुड़ी का भोग लगता है।
Gudi Padwa 2022: क्या है गुड़ी पड़वा का शुभ मुहूर्त ?
राशियों के हिसाब से भी लगाएं भोग, मिलेगी सुख-शांति और तरक्की
- मेष- नारियल या पेड़े का भोग।
- वृषभ- पंचामृत का भोग ।
- मिथुन- घी से बनी कोई चीज का भोग।
- कर्क- गाय का घी का भोग।
- सिंह- मालपुए का भोग ।
- कन्या- शक्कर का भोग।
- तुला- मिठाई का भोग।
- वृश्चिक- नारियल का भोग।
- धनु- दूध की बनी चीजों का भोग।
- मकर- दूध व खीर का भोग ।
- कुंभ-गुड़ का भोग ।
- मीन- खीर या दूध का भोग ।
इन मंत्रों के साथ मां को लगाएं भोग
- या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
- या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
- या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
- या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
- या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता,नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
- या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता,नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।












Click it and Unblock the Notifications