Bhai Dooj 2025: 'भाई-बहन का रिश्ता अनमोल', अपनों को भेजें खास संदेश
Bhai Dooj 2025: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है, आज ये दिन आया है, इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर उन्हें स्नेह और सुरक्षा का वचन देते हैं।
इस स्पेशल दिन को आप भी खास बना सकते हैं सुंदर संदेशों के जरिए , जिन्हें आप अपनों को भेजकर इस पर्व को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।

यहां हम आपके लिए लाए हैं प्रेम भरे संदेश, जिन्हें आप अपनें भाई-बहनों को भेज सकते हैं...
- मेरे भईय़ा,मेरे चंदा, मेरे अनमोल रत्न, तेरे बदले जमाने की कई चीज ना लूं, हैप्पी भईया दूज।
- भाई दूज के इस पावन पर्व पर, भगवान से यही दुआ है कि आपका जीवन खुशियों से भर जाए। भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
- बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता,भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
- हर लम्हा आपके जीवन में खुशियां लेकर आए, भाई आप दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करो, भाई दूज की हार्दिक बधाई!
- रिश्तों में सबसे प्यारा रिश्ता भाई-बहन का,भाई दूज मुबारक हो!
- भाई दूज का त्योहार है आया,बहना से तिलक लगवाओ, उपहार लेकर मुस्कराओ! हैप्पी भाई दूज।
भाई दूज एसएमएस (Bhai Dooj 2025 SMS in Hindi)
- दूर रहकर भी जो दिल के पास होता है,वही भाई इस दिन सबसे खास होता है। हैप्पी भाई दूज।
- ये दिन है भाई-बहन के प्यार का, दुआ है ये रिश्ता रहे सदा अपनापन का। हैप्पी भाई दूज।
- बहन की दुआ मिले तो सब कुछ मिलता है,भाई दूज की ढेर सारी शुभकामनाएं!
भाई दूज की शुभकामनाएं (Bhai Dooj 2025)
- खुशियों की सौगात मिले,प्यार से भरा साथ मिले। भाई दूज पर आपको अनगिनत शुभकामनाएं!
- भाई दूज का त्योहार है प्यारा, इस दिन का रिश्ता है सबसे न्यारा। आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं!
- बहन की दुआएं और भाई का स्नेह अपार। सभी को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
- तिलक की रोशनी से रोशन हो जीवन आपका,दुआ है खुशियां भर दे संसार आपका।
- 'भाई-बहन का रिश्ता अनमोल', भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications