Bhai Dooj 2025 में ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे बनाएं ये 5 नैचुरल फेस पैक, फॉलो करें ये आसान टिप्स
Bhai Dooj 2025: भाई दूज के इस खास दिन पर हर बहन चाहती है कि वह अपने भाई के सामने सबसे सुंदर और ग्लोइंग दिखे। त्योहारों के मौसम में लगातार मेकअप करना, बाहर का खाना और प्रदूषण त्वचा की चमक छीन लेते हैं।
नैचुरल इंग्रेडिएंट्स से तैयार करें आसान फेस पैक
ऐसे में महिलाएं पार्लर का रुख करती हैं। हालांकि इस बार भाई दूज के मौके पर आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। बस अपने किचन के कुछ नैचुरल इंग्रेडिएंट्स से तैयार करें ये आसान फेस पैक और पाएं चमकदार और ग्लोइंग त्वचा। जब चेहरा दमकेगा, तो त्योहार का आनंद भी दोगुना हो जाएगा।

मिलेगा इंस्टेंट ग्लो और फ्रेश लुक
अगर आप चाहें तो महंगे पार्लर ट्रीटमेंट्स के बिना भी घर पर ही नैचुरल इंग्रेडिएंट्स से अपनी त्वचा को ग्लोइंग बना सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार होममेड फेस पैक जो आपको देंगे इंस्टेंट ग्लो और फ्रेश लुक।
भाई दूज पर घर पर बनाएं ये 5 नैचुरल फेस पैक
1. दूध और बेसन का ग्लोइंग फेस पैक
फायदे- बेसन त्वचा को गहराई से साफ करता है, जबकि दूध प्राकृतिक मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है।
कैसे बनाएं- 2 चम्मच बेसन लें, उसमें आधा चम्मच हल्दी डालें और एक चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। सबको मिलाकर एक अच्छा सा पेस्ट तैयार करें।
कैसे लगाएं-चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से इस पेस्ट को लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
नतीजा- त्वचा में तुरंत चमक और फ्रेशनेस आएगी।
2. शहद और नींबू का इंस्टेंट ब्राइटनिंग पैक
फायदे- नींबू त्वचा की टैनिंग हटाता है, जबकि शहद उसे मुलायम बनाता है।
कैसे बनाएं- 1 चम्मच शहद लें, उसमें एक चम्मच नींबू का रस डालें। इसके बाद थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर एक अच्छा पेस्ट बना लें।
कैसे लगाएं- इस पैक को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
नतीजा- चेहरा तुरंत चमकने लगेगा और दाग-धब्बे भी हल्के होंगे।
3. खीरा और दही का कूलिंग फेस पैक
फायदे- ये पैक त्वचा को ठंडक देता है। जलन और रूखेपन को कम करता है।
कैसे बनाएं- आधा खीरा कद्दूकस करें। उसमें 2 चम्मच दही मिलाएं और पेस्ट तैयार करें।
कैसे लगाएं- चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें। ठंडे पानी से धोएं।
नतीजा- त्वचा में ठंडक और निखार दोनों मिलेगा। खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए ये पैक बहुत फायदेमंद है।
4. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का क्लासिक पैक
फायदे- मुल्तानी मिट्टी स्किन से अतिरिक्त ऑयल हटाती है और पोर्स को टाइट करती है।
कैसे बनाएं- 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। उसमें गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
कैसे लगाएं- चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
नतीजा- स्किन साफ, टाइट और चमकदार हो जाएगी।
5. केला और शहद का हाइड्रेटिंग फेस पैक
फायदे- केला त्वचा को नमी देता है और झुर्रियां कम करता है।
कैसे बनाएं- आधा पका हुआ केला मैश करें। उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं।
कैसे लगाएं- चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
नतीजा- आपकी स्किन स्मूद, सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखेगी।
त्योहार से पहले रखें इन बातों का ध्यान
-फेस पैक लगाने से पहले चेहरा साफ कर लें ताकि पैक गहराई तक असर कर सके।
-पैक हटाने के बाद मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें।
-हफ्ते में कम से कम दो बार नैचुरल फेस पैक का इस्तेमाल करें।
-पर्याप्त पानी पिएं और नींद पूरी लें, तभी त्वचा का असली निखार दिखेगा।












Click it and Unblock the Notifications