Bhadrapada Vrat List: भाद्रपद मास 13 अगस्त से 10 सितंबर तक , जानिए कब है जन्माष्टमी?

नई दिल्ली, 11 अगस्त। संवत्सर 2079 का छठा महीना भाद्रपद 13 अगस्त से 10 सितंबर तक रहेगा। इस मास में भगवान श्रीकृष्ण और श्रीगणेश का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए भाद्रपद मास में दही भक्षण वर्जित रहता है। इस मास में कजरी तीज, बलराम जयंती, अजा एकादशी, हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी, ऋ षि पंचमी, हलछठ, तेजादशमी, डोल ग्यारस जैसे अनेक बड़े व्रत-पर्व त्योहार आते हैं। इस माह में बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा।

Bhadrapada Vrat List: भाद्रपद मास 13 अगस्त से 10 सितंबर तक , जानिए कब है जन्माष्टमी?

भाद्रपद मास के प्रमुख व्रत-पर्व

  • 14 अगस्त- कज्जली तीज, कजरी तीज
  • 15 अगस्त- संकट चतुर्थी चंद्रोदय रात्रि 9.34 पर, स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त- चंद्र षष्ठी
  • 17 अगस्त- बलराम जयंती, सूर्य सिंह में प्रात: 7.21
  • 18 अगस्त- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अ‌र्द्धरात्रि व्यापिनी अष्टमी
  • 19 अगस्त- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी वैष्णव, गोकुलाष्टमी
  • 20 अगस्त- गोगानवमी
  • 21 अगस्त- बुध कन्या में रात्रि 2.04 से
  • 22 अगस्त- अजा एकादशी स्मार्त
  • 23 अगस्त- अजा एकादशी वैष्णव, वत्स द्वादशी
  • 24 अगस्त- प्रदोष व्रत
  • 25 अगस्त- मास शिवरात्रि, अघोरा चतुर्दशी
  • 27 अगस्त- कुशोत्पाटिनी अमावस्या, शनैश्चरी अमावस्या, सिद्धपितृ अमावस्या पुण्य
  • 28 अगस्त- चंद्रदर्शन
  • 30 अगस्त- हरितालिका तीज व्रत, वराह जयंती
  • 31 अगस्त- गणेश चतुर्थी, पार्थिव गणेश स्थापना, शुक्र सिंह में
  • 1 सितंबर- ऋषि पंचमी
  • 2 सितंबर- सूर्य षष्ठी, हलछठ, बलदेव षष्ठी
  • 3 सितंबर- राधा अष्टमी
  • 4 सितंबर- भागवत सप्ताह प्रारंभ
  • 5 सितंबर- चंद्र नवमी, तेजादशमी
  • 6 सितंबर- जलझूलनी एकादशी, डोल ग्यारस
  • 7 सितंबर- जलझूलनी एकादशी वैष्णव, वामन जयंती
  • 8 सितंबर- प्रदोष व्रत
  • 9 सितंबर- अनंत चतुर्दशी व्रत, पार्थिव गणेश विसर्जन
  • 10 सितंबर- प्रौष्ठपदी पूर्णिमा, भागवत सप्ताह पूर्ण, श्राद्धपक्ष प्रारंभ, पूर्णिमा का श्राद्ध, बुध वक्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+