धन, सम्मान और विवाह सुख प्रदान करती है हरिद्रा माला

नई दिल्ली। हिंदू पूजा पद्धति में हल्दी एक महत्वपूर्ण पूजा सामग्री मानी गई है। आयुर्वेद में भी हल्दी को स्वास्थ्यवर्धक, रक्त शुद्ध कारक और एंटीबायोटिक का महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। लेकिन क्या आप जानते हैं हल्दी आपके जीवन की अनेक परेशानियों का हल भी प्रदान करती है। जी हां, कर्मकांड और आयुर्वेद की तरह ज्योतिष शास्त्र में भी हल्दी को अनेक ग्रह जनित समस्याओं को दूर करने वाला माना गया है। हल्दी की गांठ के अनेक प्रयोग वैदिक ज्योतिष में वर्णित हैं जिन्हें अपनाकर धन, संपत्ति, वैभव, सुख, निरोगी काया, वैवाहिक सुख आदि प्राप्त किया जा सकता है।

हल्दी का संबंध नवग्रहों में प्रमुख बृहस्पति से है

हल्दी का संबंध नवग्रहों में प्रमुख बृहस्पति से है

  • हल्दी का संबंध नवग्रहों में प्रमुख बृहस्पति से है। जिस जातक की जन्मकुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है, उसके जीवन की अनेक समस्याएं खुद ब खुद हल हो जाती हैं। हल्दी की गांठ के अनेक प्रयोग हैं। आइए जानते हैं किस समस्या के लिए हल्दी की गांठ का क्या प्रयोग किया जाता है।
  • हल्दी की गांठ से बनाई गई माला को हरिद्रा माला कहा जाता है। हरिद्रा माला उन जातकों के लिए सबसे उत्तम मानी गई है जिनका भाग्य साथ नहीं देता। ऐसे जातकों को एक वर्ष तक लगातार प्रत्येक बुधवार को भगवान श्री गणेश को हरिद्रा माला पहनाना है। माला में हल्दी की 27 गांठ होना चाहिए, जो 27 नक्षत्रों की प्रतीक हैं।
  • जड़ में कच्चा दूध, जल और बताशा चढ़ाएं ...

    जड़ में कच्चा दूध, जल और बताशा चढ़ाएं ...

    • यदि आपको लगातार पैसों की कमी बनी रहती है, बार-बार कर्ज लेने की नौबत आती है तो अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में कच्चा दूध, जल और बताशा चढ़ाएं और पीपल की टहनी पर एक हरिद्रा माला अर्पित करें। भगवान विष्णु-लक्ष्मी से धन की कामना करें, शीघ्र ही आपके आर्थिक संकटों का निदान होगा।
    • हरिद्रा माला अनेक रोगों का सटीक इलाज भी है। इसकी माला पहनने से अच्छी सेहत प्राप्त होती है। आयु में वृद्धि होती है। श्वांस संबंधी रोग दूर होते हैं। खासकर पीलिया से पीड़ित व्यक्ति यदि हरिद्रा माला धारण करे तो रोग शीघ्र दूर होता है। हरिद्रा माला पहनने वाले के आसपास एंटीबायोटिक माहौल बनाती है, जिससे मच्छर, मक्खियां आदि पास नहीं आती।
    •  मानसिक शांति प्राप्त होती है...

      मानसिक शांति प्राप्त होती है...

      • हरिद्रा माला धारण करने से व्यक्ति को मानसिक मजबूती प्राप्त होती है। तनाव, डिप्रेशन दूर होता है। मानसिक शांति प्राप्त होती है।
      • प्रतिदिन भगवान गणेश के मंत्र ऊं गं गणपतये नम: का जाप हरिद्रा माला से करने पर वे शीघ्र प्रसन्न् होते हैं। हरिद्रा माला से बृहस्पति के मंत्रों का जाप करने से धन, सम्मान, वैभव आदि प्राप्त होता है।
      • जिन लोगों की जन्मकुंडली में बृहस्पति बुरे प्रभाव दे रहा हो, बुरे ग्रहों के साथ बैठा हो या बृहस्पति पर बुरे ग्रहों की दृष्टि हो तो हरिद्रा माला धारण करने से बृहस्पति के दोष दूर हो जाते हैं। बृहस्पति शुभ फल देने लगता है।
      • जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है यदि वे प्रत्येक गुरुवार को बृहस्पति का पूजन करते हुए हरिद्रा माला धारण करें तो उनका विवाह शीघ्र होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+