Bakrid 2025 Namaz Time: आपके शहर में कितने बजे पढ़ी जाएगी 'बकरीद' की नमाज? चेक करें यहां टाइम
Bakrid 2025 Namaz Time: आज पूरा देश 'बकरीद' का त्योहार पूरे हर्ष के साथ मना रहा है। इसे 'ईद-उल-अजहा' और 'ईद ए कुर्बां' के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, बकरीद जू अल-हिज्जा के 10वें दिन मनाई जाती है। हर साल त्योहार की तारीख अर्धचंद्र के दिखने के आधार पर बदलती रहती है।
आज मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह को नमाज अदा करके ही दिन की शुरुआत करते हैं। कुछ लोग ईद के दौरान मक्का भी जाते हैं। ईद की नमाज में दो रकात (प्रार्थना की दो इकाइयां) होती हैं, जिसके दौरान सात बार तकबीर (अल्लाह-उ-अकबर) का उच्चारण किया जाता है।

प्रार्थना अनुष्ठानों के बाद, बलिदान का कार्य किया जाता है। लोग बधाई और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं, और जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े और पैसे देकर दान करते हैं, ईद के दौरान ईदी देना एक महत्वपूर्ण परंपरा है।देश में हर जगह नमाज का टाइम अलग-अलग है।
यहां देखें कि आपके शहर में किस वक्त पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज..
- दिल्ली: सुबह 6:00 बजे - सुबह 6:20 बजे
- मुंबई: सुबह 6:15 बजे - सुबह 6:35 बजे
- लखनऊ: सुबह 5:55 बजे - सुबह 6:15 बजे
- बेंगलुरु: सुबह 6:10 बजे - सुबह 6:30 बजे...
आपके शहर में कब पढ़ी जाएगी नमाज ( Bakrid 2025 Namz Iime)
- नोएडा (Noida): 06:19 am
- कोलकाता (Kolkata): सुबह 06:25 AM
- वाराणसी (Varanasi): सुबह 6:29 AM
- पटना (Patna): सुबह 6:31 AM
- हैदराबाद (Hyderabad): सुबह 6:16 AM
- कानपुर (Kanpur): सुबह 6:25 AM
- रांची (Ranchi):सुबह 6:24 AM
- मेरठ (Meerut): सुबह 6:24 AM
क्यों दी जाती है आज 'कुर्बानी'
हजरत इब्राहिम को 90 वर्ष की अवस्था में पुत्र की प्राप्ति हुई जिसका नाम ईस्माइल था। एक दिन उन्हें सपना आया कि उन्हें मानव जाति के कल्याण के लिए कुर्बानी देनी होगी वो भी अपने प्रिय चीज की। उन्होंने खुदा की बात मानते हुए अपने बेटे को कुर्बान करने का फैसला किया, उनके हाथ ना कांपे इसलिए उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली और उसी कुर्बानी दे दी लेकिन जब उन्होंने पट्टी खोली तो देखा कि बलि वेदी पर उनका बेटा नहीं, बल्कि दुंबा (बकरा) था और उनका बेटा सामने स्वस्थ खड़ा था और तब से ही ये दिन कुर्बानी का दिन बन गया।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications