Akshaya Tritiya 2026: 'नए अवसर,नई उम्मीद और अपार खुशियां', अपनों को भेजें खास संदेश

Akshaya Tritiya 2026: आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व है, जो कि हिंदू धर्म में बेहद शुभ और पवित्र दिन माना जाता है, ये हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। 'अक्षय का अर्थ होता है, जो कभी समाप्त न हो।' मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्य, दान-पुण्य और पूजा का फल कभी खत्म नहीं होता और जीवन में निरंतर वृद्धि होती है।

इस दिन को बिना मुहूर्त का सबसे शुभ दिन माना जाता है। जैसे शादी, गृह प्रवेश, नया व्यापार शुरू करना या सोना खरीदना के लिए अलग से मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Akshaya Tritiya 2026

इस खास दिन को आप भी सुंदर संदेशों के जरिए बेहद स्पेशल बना सकते हैं। यहां हम लाए हैं आपके लिए ऐसे ही दिल छू लेने वाले संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेजकर इस दिन को यादगार बना सकते हैं।

अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं

  • इस पावन अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता कभी खत्म न हो। शुभ अक्षय तृतीया!
  • जैसे इस दिन का पुण्य अक्षय रहता है, वैसे ही आपके घर में खुशियों का भंडार सदा भरा रहे। शुभकामनाएं!
  • अक्षय तृतीया का यह पर्व आपके जीवन में नए अवसर, नई उम्मीद और अपार खुशियां लेकर आए। हैप्पी Akshaya Tritiya 2026
  • मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे। शुभ अक्षय तृतीया!
  • आज के इस पावन दिन पर आप जो भी शुभ कार्य शुरू करें, वह हमेशा फलदायी हो, शुभ अक्षय तृतीया!
  • आपके जीवन में निरंतर उन्नति का मार्ग प्रशस्त करे। अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं!
  • सोना-चांदी की तरह आपका जीवन भी चमकता रहे, शुभ अक्षय तृतीया!

जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि की कमी न हो, शुभ अक्षय तृतीया

  • आपके घर में कभी धन-धान्य की कमी न हो। इस अक्षय तृतीया पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।
  • अक्षय तृतीया का यह त्योहार आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, नई शुरुआत और सफलता की रोशनी लेकर आए। आपके सभी सपने साकार हों। हार्दिक शुभकामनाएं!
  • इस शुभ दिन पर भगवान आपको हर दुख से दूर रखें और जीवन में खुशियों की बरसात करें। अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!
  • अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आपके जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि की कमी न हो।अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!

'घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो'

  • आपके हर प्रयास में सफलता मिले और जीवन में खुशियों का अंबार लगा रहे।अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!
  • यह दिन आपके लिए सौभाग्य, समृद्धि और खुशियों का संदेश लेकर आए। अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!
  • आपके जीवन में हर दिन अक्षय तृतीया जैसा शुभ और मंगलमय हो।अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!
  • अक्षय तृतीया का पर्व आपके जीवन में नई उम्मीदों का संचार करे और हर दिन को खुशियों से भर दे। अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!
  • भगवान आपको स्वस्थ, समृद्ध और सफल बनाएं।अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!
  • आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो। अक्षय तृतीया की ढेरों शुभकामनाएं!
यह पढ़ें:Akshaya Tritiya: कंगाल बना सकती है अक्षय तृतीया पर की गई ये एक चूक! भूलकर भी न खरीदें काला व स्टील का सामान
यह पढ़ें:Akshaya Tritiya: कंगाल बना सकती है अक्षय तृतीया पर की गई ये एक चूक! भूलकर भी न खरीदें काला व स्टील का सामान
यह पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai: 19 या 20 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया? इस दिन क्यों खरीदते हैं सोना?
यह पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai: 19 या 20 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया? इस दिन क्यों खरीदते हैं सोना?

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+