संतूर के संगीत में सराबोर हुआ आईआईएम
लखनऊ। भारतीय प्रबंध संसथान (आईआईएम) लखनऊ का पूरा सभागार भारतीय संस्कृति की पहचान संतूर के संगीत में सराबोर हो गए। यह मौका था संस्थान द्वारा आयोजित स्पिकमैके समारोह का, जिसमें प्रख्यात संतूर वादक अभय रुसतम सोपोरी ने संतूर वादन प्रस्तुत किया।
संतूर वादक पद्मश्री पंडित भजन सोपोरी के पुत्र अभय ने अपने संगीत से आईआईएम के छात्रों का मन मोह लिया। इस मौके पर संस्थान के शिक्षकों ने भी संगीत का लुत्फ उठाया।
गौरतलब है कि स्पिकमैके का आयोजन युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने व उसके प्रति जागृत करने के लिए किया जाता है। 1977 में इसका गठन हुआ था। यह एक एनजीओ है, जो देश के 150 शहरों और विदेश में 30 शहरों में भारतीय संस्कृति से लोगों को जोड़ने का काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications