'दक्षेस साहित्य समारोह' 26 मार्च से
नई दिल्ली। राजधानी के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 26 से 29 मार्च तक दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के 33वें साहित्य समारोह का आयोजन हो रहा है। समारोह में दक्षेस देशों के लेखक, शिक्षाविद और इतिहासकार हिस्सा लेंगे।
दक्षेस फाउंडेशन से मिली सूचना के मुताबिक 33वें साहित्य समारोह में दक्षिण एशिया के आठ देशों के लेखक, शिक्षाविद, इतिहासकार और शांति से जुड़े कार्यकर्ता 'प्रकृति पर पड़ने वाले पर्यावरण के प्रभाव' विषय पर चर्चा के लिए एकत्रित होंगे। समारोह में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि प्रकृति और पर्यावरण किस तरह से साहित्य के एक घटक के रूप में काम करते हैं।
चार दिवसीय साहित्य समारोह का आयोजन दक्षेस लेखक और साहित्य फाउंडेशन (फोसवाल), भारतीय संस्कृति संबंध परिषद (आईसीसीआर) के साथ मिलकर कर रहा है। समारोह में दक्षेस समुदाय के लेखक कविताओं का सस्वर पाठ करेंगे। चयनित लेखक की कविताओं को एक विशेष जर्नल "बियांड बार्डर्स" में प्रकाशित किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications