योगी सरकार जल्द लाएगी यूटिलिटी शिफ्टिंग नीति-2021, औद्योगिक परियोजनाओं के लिए आसानी से मिल सकेगी जमीन

लखनऊ। यूपी में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट व औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आसानी से खाली मिल सकेगी। प्रदेश सरकार जल्द यूटिलिटी शिफ्टिंग नीति-2021 लाएगी। इसके जरिए जमीन पर आबादी व परिसम्पत्तियां आसानी व बिना विवाद के अन्यत्र स्थानांतरित की जा सकेंगी। इससे मेगा परियोजनाओं के लिए उक्त जमीन पर निर्माण कार्य कराना आसान हो जाएगा। इस नीति का सबसे बड़ा फायदा औद्योगिक टाउनशिप, वेयरहाउस, उद्योग लगाने वाली परियोजना के लिए होगा। खास तौर पर गंगा एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजना के लिए निर्माण कार्य समय से शुरू हो सकेगा। इस समय एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन खरीदने का काम चल रहा है। इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन ले ली गई है। यहां यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम तेज हो सकेगा।

Yogi govt will make Utility shifting policy

असल में प्रोजेक्ट के लिए जमीन मिलने के बाद वहां बसी आबादी को हटाना मुश्किल होता है। इसके लिए नीति में व्यवस्था होगी। अचल परिसंपत्ति बिजली ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन की लाइनें, पोल, टेलीफोन पोल, सरकारी व निजी भवन, पंचायत भवन व स्कूल को अन्यत्र शिफ्ट करना विभिन्न कारणों से खासा मुश्किल होता है। इसके अलावा पाइपलाइन हटानी होती हैं। इससे संबंधित विभागों में समन्वय के अभाव में देरी होती है। प्रस्तावित नीति में तय समय में इन परिसम्पत्तियों को हटाने व जिम्मेदारी तय करने की व्यवस्था होगी। वर्तमान में इस तरह की कोई नीति नहीं है। केवल प्रशासकीय आदेशों पर परिसंपत्तियों का स्थानांतरण होता है। हाल हीं में औद्योगिक विकास विभाग ने इस नीति पर एक प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा था। मुख्यमंत्री ने इसमें कुछ सुझाव देकर बेहतर व उपयोगी बनाने का निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+