50 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी में योगी सरकार, कैंप लगाकर शुरू होगी मुहिम

लखनऊ। रोजगार का इंतजार कर रहे यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सरकार प्रदेश में युवाओं को रोजगार दिलाने और उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में सूबे की सरकार 50 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी में है। कैंप लगाकर युवाओं को रोजगार देने की मुहिम जल्दी ही शुरू की जाएगी।

Yogi govt to give employment to fifty thousand youths

योगी सरकार के प्रयास में राज्य के युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इस कड़ी में राज्य सरकार कैंप लगाकर प्रदेश के 50 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी में है। युवाओं को अप्रेन्टिस कराकर सरकार युवाओं को नौकरी देगी। युवाओं को नौकरी देने के लिए 26 अप्रैल से कैंप लगाकर रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते साल के सितंबर में राज्य में युवाओं को रोजगार मुहैया कराने को लेकर एक बड़ा लक्ष्य तय किया था। ये लक्ष्य था राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरी देना और उन्हें स्वरोजगार का अवसर प्रदान करना। इसके लिए मुख्यमंत्री ने मिशन रोजगार अभियान की शुरुआत की।

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार हासिल करने के मौके भी मुहैया कराएगी। कौशल विकास विभाग ने युवाओं के लिए अमेरिका के अन्तर्राष्ट्रीय डिजिटल लनिर्ंग प्लेटफार्म कोसेर्रा के जरिए नि:शुल्क ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया है। इससे प्रदेश के युवा अन्तर्राष्ट्रीय मानकों पर ट्रेनिंग हासिल कर इंडस्ट्री के लायक बन सकेंगे। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश के 50 हजार युवाओं को अमेरिका में स्थित डिजिटल लनिर्ंग प्लेटफार्म कोसेर्रा के जरिए प्रशिक्षण दिलाए जाने की व्यवस्था है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन युवाओं को कोसेर्रा की ओर से सार्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+