डिग्री कॉलेजों के लिए 10 लाख के ई बुक्स खरीदने के लिए योगी सरकार ने दिए 10 लाख
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण पढ़ाई में खलल न बने इसके लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है। योगी सरकार पढ़ाई की ऑनलाइन सुविधाओं में इजाफा करने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के 50 डिग्री कॉलेजों को 10 लाख रुपये ई-बुक्स खरीदने के लिए दिए गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि डिग्री कॉलेजों में लागातार डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। 50 कॉलेजों को 20-20 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। अभी हाल ही में 18 कॉलेजों में 160 टैबलेट दिए गए थे। उधर जल्द वहीं जल्द 120 डिग्री कॉलेजों को टैबलेट दिए जाएंगे। टैबलेट पर पहले से ही ई-कंटेट अपलोड किया गया है। बिना इंटरनेट के भी विद्यार्थी आराम से पढ़ाई कर सकेंगे। ऐसे कॉलेज जो ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, वहां छात्र इस टैबलेट की मदद से ई-कंटेंट पढ़ सकेंगे।
विशेषज्ञों की मदद से ई-कंटेंट तैयार कराया गया है। अभी और ई-कंटेंट तैयार कराया जा रहा है। ई-लर्निंग पार्क भी कॉलेजों में बनाए जा रहे हैं, यहां पर छात्रों को इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। नए शैक्षिक सत्र 2021-22 से छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई की और ज्यादा सुविधाएं दी जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications