दिल्ली में बनने जा रहे ऐसे कुएं, जो 24 घंटे करेंगे पानी की सप्लाई
नई दिल्ली, 17 अगस्त: दिल्ली जल बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों के साथ जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने पानी से जुड़ी परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक की, जिसके बाद उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बन रहे कुओं को दिल्ली के हर इलाकों में बनाया जाएगा। जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार दिल्ली जल बोर्ड के साथ मिलकर ऐसे अद्वितीय कुओं का निर्माण करा रही है, जिससे राजधानी के लोगों को 24 घंटे साफ पानी देने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।

मंत्री के मुताबिक इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड की अगुवाई में कामकाज शुरू कर दिया गया है और जल्दी ही इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा बैठक करने के बाद जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इन कुओं को दिल्ली के हर इलाकों में बनाया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि कुओं से एक तो इनके अंदर वर्षा जल से रिचार्ज कर दिल्ली का वाटर लेवल गिरने से रोका जा सके, तो दूसरी ओर इनके जल का शोधन कर लोगों को साफ-स्वच्छ जल की आपूर्ति की जा सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लोगों को चौबीस घंटे स्वच्छ जल देने के अपने वायदे को जल्द से जल्द पूरा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications