AAP राजस्थान ने ट्विटर पर DP बदल किया मोदी सरकार का विरोध, दिल्ली में इस पोस्टर को लेकर हुई थी गिरफ्तारी
नई दिल्ली, मई 19। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच देश में वैक्सीन का संकट बरकरार है। कई राज्यों में वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण अभियान रूका हुआ है तो वहीं टीके की कमी के लिए विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को जिम्मेदार मान रही हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार अगर देश के बाहर वैक्सीन नहीं भेजती तो अपने यहां टीके का संकट खड़ा नहीं होता। इसको लेकर AAP ने पोस्टर वॉर शुरू कर दिया है। हाल ही में दिल्ली के अंदर जगह-जगह पोस्टर लगे नजर आए थे, जिसमें लिखा था, "मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया?" आप के अब ये पोस्टर ट्विटर पर भी नजर आने लगे हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी की राजस्थान विंग के ट्विटर हैंडल पर इस पोस्ट को प्रोफाइल पिक्चर के रूप में लगा दिया गया है।

AAP राजस्थान के ट्विटर हैंडल पर जो डीपी लगाई गई है उसपर लिखा है 'मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी ?' प्रदेश नेतृत्व की ओर से कार्यकर्ताओं को पोस्टर बना कर उसके साथ वीडियो व फ़ोटो भी तमाम मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करने कहा गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी भी वैक्सीन की उपलब्धता में कमी को लेकर केंद्र सरकार का लगातार विरोध जाता रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों इसी तरह से पोस्टर और सोशल मीडिया पर प्रोफ़ाइल तस्वीर बदलकर सरकार का विरोध जताया था। दिल्ली में तो प्रधानमंत्री की आलोचना वाले पोस्टर लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने लगभग 25 लोगों पर एफआईआर कर उन्हें गिरफ्तार भी किया है।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी












Click it and Unblock the Notifications