बीजेपी नेताओं की राजनीति अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने तक ही सीमित: प्रियंका गांधी

कुशीनगर, 1 मार्च। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा दमनकारी पार्टी है। महंगाई चरम पर है। सरकार पूंजीपतियों के हितों की रक्षा कर रही है, किसानों संकट में हैं। 14 हजार करोड़ रुपये गन्ने का भुगतान का बाकी है। भाजपा नेताओं की राजनीति अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने तक ही सीमित है।

priyanka

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कुशीनगर जिले के गौरीनगर लोकनायक इंटर कालेज परिसर में तमकुहीराज के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार लल्लू के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने देवरिया के रुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के समर्थन में शाम को रोड-शो किया। रोड-शो में उमड़े जनसैलाब को देख प्रियंका गदगद हो गई। दो किलोमीटर के रोड-शो को पूरा करने में डेढ़ घंटे से अधिक का समय लग गया। समय ज्यादा होता देख बीच में ही रोड-शो छोड़ प्रियंका गोरखपुर के लिए निकल पड़ी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जिन बड़े संस्थानों को कांग्रेस ने बनवाया, भाजपा सरकार ने उन्हें औने पौने दाम में बेच दिया। किसानों की कर्जमाफी न करके उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। धर्म और जाति के आधार पर वोट मांगने वालों से सावधान रहें। आज भर्ती की प्रक्रिया कठिन बना दी गई है। नदियों की कटान की समस्या यथावत है, बिजली नहीं मिल रही, सड़कें नहीं बनीं, यही प्रदेश सरकार की असलियत है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह कह रहे हैं देश की जनता मेरा नमक खा रही है, इससे जनता सरकार पर निर्भर हो रही है, जबकि सरकार जनता को आत्मनिर्भर बनाने वाली होनी चाहिए। सरकार खाद्यान्न देकर जनता को सशक्त नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा मेरे परिवार को आतंकवादी कहा जाता है, परिवारवाद का आरोप लगाया जाता है। हम भाजपा से न तो समझौता करेंगे और नहीं झुकेंगे। सरकार बनने पर कांग्रेस रोजगार के लिए युवाओं को एक प्रतिशत ब्याज पर आठ लाख रुपये कर्ज देगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रुपये होगा। 40 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देंगे। किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। जानवर छुट्टा नहीं घूमेंगे। गेहूं और धान 25 रुपये प्रति किलो तथा गन्ने की 400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद होगी। कांग्रेस जनता को सरकार पर निर्भर नहीं आत्मनिर्भर बनाएगी।

जनसभा के बाद प्रशासन को चकमा देकर प्रियंका गांधी बाइक से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू के साथ तीन किमी की दूरी तय कर सेवरही नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचीं। उन्होंने नगर का भ्रमण कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+