अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2021: हरियाणा में सरस्वती तीर्थ किनारे महाआरती का आयोजन, CM हुए शामिल

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2021 के आयोजन को हरियाणा में सोमवार को दूसरा दिन है। इस दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी विशेष सेमिनार से आॅनलाइन जुड़े। महोत्सव में सरस्वती तीर्थ किनारे महाआरती का आयोजन किया। सरकार द्वारा बताया गया कि, यह आयोजन विद्या भारती शिक्षण संस्थान के सभागार में सुबह 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक के लिए तय हुआ था। इस सेमिनार में 'सरस्वती नदी के नए परिपेक्ष और विरासत विकास' को लेकर चर्चा की जा रही है।

International Saraswati Festival-2021 held in haryana on 14-16 february

अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के उद्घाटन वाले पहले दिन के कार्यक्रम सरस्वती उद्गम स्थल आदिबद्री में हुए। उसके बाद कुरूक्षेत्र में भी कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी शुरू हो गईं। जहां 15 व 16 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2021 का कार्यक्रम होगा। यमुनानगर की अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव- 2021 का आयोजन 14 से शुरू होकर 16 फरवरी तक होगा। इस महोत्सव का उद्घाटन 14 फरवरी को प्रात: 11 बजे सरस्वती उद्गम स्थल आदिबद्री में 21 कुंडियां हवन यज्ञ और मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि 15 का कार्यक्रम कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र में तथा 16 फरवरी का कार्यक्रम सरस्वती तीर्थ पिहोवा में आयोजित किया जाएगा।

International Saraswati Festival-2021 held in haryana on 14-16 february

शिवालिक पहाड़ियों में स्थित आदिबद्री में रविवार को 21 कुण्डीय हवन यज्ञ और मंत्रोच्चारण के बीच अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2021 का शुभारंभ किया गया। महोत्सव का शुभारंभ केन्द्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, त्रिनिदाद और टोबैगो के उच्चायुक्त डॉ. रोजर गोपोल द्वारा किया गया। मौके पर मुख्यातिथि समेत गणमान्य ने हवन-यज्ञ में आहुतियां डाली। इस अवसर पर 27 नक्षत्रों पर आधारित पौधे लगाकर एक वाटिका तैयार की गई और मुख्यातिथि समेत अन्य अतिथियों ने पौधारोपण किया। महोत्सव के अवसर पर सरस्वती की आरती भी की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+