हरियाणा में अब रोडवेज़ बसों को एंबुलेंस की तरह इस्तेमाल किया जाएगा, 1 बस में लगाए गए 4 बेड

सिरसा। कोरोना महामारी के बढ़ते मरीजों को उपचार सुविधा मुहैया कराने हेतु हरियाणा में अब रोडवेज़ बसों को एंबुलेंस की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 1 बस में 4 बेड लगाए गए हैं। ऐसा पहली बार सिरसा में देखने को मिला। एक अधिकारी ने बताया कि, सरकार के निर्देश अनुसार बसों को एम्बुलेंस के लिए तैयार किया जा रहा है। पहली बस बनकर तैयार हो चुकी है और प्रशासन को सुपुर्द करने की तैयारी है। इसके बाद प्रशासन अपने हिसाब से एम्बुलेंस बस का इस्तेमाल करेगा।

in Haryana, Now Roadways buses used as ambulances for covid patients

रोडवेज महाप्रबंधक खूबीराम कौशल ने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार प्रबंध शुरू कर दिए गए हैं। चार बसों को एम्बुलेंस बनाने का कार्य चल रहा है। एक बस तैयार हो चुकी है। चारों बसों में 16 मरीजों के लिए व्यवस्था होगी। बस एम्बूलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। इन बसों में एम्बूलेंस में परिवर्तित होने के बाद क्षेत्र के मरीजों को लाभ मिलना निश्चित है। उन्हेांने कहा कि, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह पहल की गई है।

एक बस ड्राइवर ने कहा कि, प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रोडवेज बसों में स्पेशल एम्बुलेंस तैयार की जा रही हैं। सिरसा में चार बसों को एम्बुलेंस में परिवर्तित किया जाना है। एक बस को तैयार भी किया चुका है। सभी बसों में चार मरीजों के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। बस में ऑक्सीजन सिलेंडर सहित मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था होगी। उसने कहा कि, चार बसों में 16 मरीजों को लाने-ले जाने की व्यवस्था होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+