हरियाणा: 21 एकड़ भूमि पर बनेगा मॉडल बस टर्मिनल, ऐसी होंगी सुविधाएं
बल्लभगढ़। हरियाणा में फरीदाबाद जिले के अंदर बल्लभगढ़ में मॉडल बस टर्मिनल बनेगा। हाल ही हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रोजेक्ट को लेकर रास्ता साफ हुआ। यह टर्मिनल लगभग 21 एकड़ भूमि पर बनेगा। इस बस टर्मिनल में रिटेल, कमर्शियल और हॉस्पिटेलिटी जैसी तमाम सुविधाएं होंगी। जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि, बस टर्मिनल का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाएगा।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह टर्मिनल लगभग 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने विभाग तथा कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान इसकी सैद्धान्तिक स्वीकृति दी। पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा शीघ्र ही इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मूलचंद शर्मा ने कहा कि, शहर की प्राइम लोकेशन पर बनने वाले इस बस टर्मिनल में केवल बसों का ही ठहराव नहीं होगा, बल्कि यह विभाग के लिए आय का भी एक महत्वपूर्ण जरिया बनेगा।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि, इसमें एक शानदार मॉल भी बनाया जाएगा। जहां आमजन की जरूरतों के हिसाब से सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यहां बैंकट हॉल, फूड कोर्ट और कपड़ों के शोरूम भी होंगे। साथ ही, कमर्शियल उद्देश्यों तथा बसों के लिए अलग-अलग रास्तों का प्रावधान होगा।












Click it and Unblock the Notifications