हरियाणा: सत्ताधारी जजपा के आईटी सेल इंचार्ज बोले- टेक्नोलॉजी के समय में हमारी सेल की भूमिका अहम

हिसार : टेक्नोलॉजी के समय में किसी भी बात को जनता के हर वर्ग तक पहुंचाने में आईटी सेल की अहम भूमिका होती है। जेजेपी आई टी सेल इंचार्ज डा. वीरेंद्र सिधु ने जेजेपी आइटी सेल की बैठक में यह बात कही। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अर्बन एस्टेट स्थित आवास पर रविवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा. सिधु ने आइटी सेल के पदाधिकारियों से दुष्यंत चौटाला के जनकल्याणकारी कार्यों का प्रचार जोर शोर से करने का आह्वान किया।

Haryana JJP IT cell Talk on common-man-issues

उन्होंने कहा कि मौजूदा बीजेपी और जेजेपी गठबंधन सरकार ने युवाओं और किसानों सहित हर वर्ग के लिये अहम ़फैसले लिए हैं, जिनमें प्रदेश के युवाओं के लिए निजी क्षेत्रों में 75 फीसद स्थान सुरक्षित करने के साथ साथ जिन प्रतिभागियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिये दूर दूर तक जाना पड़ता था उनके लिये अब उनके गृह जिले के 50 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा देने का अवसर दिलवाना प्रमुख है।

कोरोना काल में भी किसान की फसल का एक एक दाना सुनियोजित ढंग से न केवल खरीदा गया बल्कि उनके अनाज की कीमत भी तयशुदा अवधि में उनके खाते में डलवाने का काम किया। इस अवसर पर संदीप नैन, सुरेन्द्र सिंह राजली, अमन सहरावत, संदीप डूडी, धर्मबीर चहल, संदीप सुरा, रमेश बेनीवाल, प्रवीण काजला, संजय पुनियां, सुभाष, अमीत गोयत, राकेश, अशोक, आशीष उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+