हरियाणा में लगेंगे 20 लाख स्मार्ट विद्युत मीटर, मुख्यमंत्री बोले- सस्ती दरों पर देंगे बिजली
smart electricity meters in haryana, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली के 20 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। यह घोषणा हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग एचवीपीएनल द्वारा की गई है। राज्य सलाहकार समिति की बैठक में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के एमडी शशांक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि, अभी तक 2.40 लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार द्वारा पहले प्रदेश में दस लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने थे वहीं, अब इनकी संख्या को बढ़ाकर बीस लाख कर दिया गया है। शशांक आनंद चंडीगढ़ में शुक्रवार को हुई राज्य सलाहकार समिति की बैठक में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग की ओर से बोल रहे थे।

सस्ती दरों पर देंगे बिजली: सीएम खट्टर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि हरियाणा को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निकट होने का लाभ मिला है। देश के अन्य राज्यों की तुलना में हरियाणा की अर्थव्यवस्था तीव्र गति से बढ़ रही है। राज्य सरकार हरियाणा में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने हेतु उद्योगों के लिए सस्ती दरों पर बिजली मुहैया करवाने सहित पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं प्रदान कर रही है। राज्य सरकार ने भूमि आवंटन और बिल्डिंग प्लान को मंजूरी देने में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है।

ई-फाइलिंग पोर्टल लांच:
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 'ई-फाइलिंग' पोर्टल लांच किया। अब उपभोक्ता अपने केस ई-दाखिल एनआईसी डॉट इन वेबसाइट पर पर कहीं से भी ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications